Lucknow Salon Video: उत्तर प्रदेश के लखनऊ के एक सैलून का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें 2 युवतियों के बीच जबरदस्त लड़ाइयां होती हुई नजर आती है. दोनों के बीच काफी गाली गलौज भी होता है.
उत्तर प्रदेश के लखनऊ के सैलून में 2 युवतियों के बीच मारपीट का वीडियो वायरल
Lucknow Salon Fight Video: उत्तर प्रदेश (UP News) के लखनऊ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है. जोकि एक सैलून का बताया जा रहा है. जिसमें 2 महिलाओं के बीच जबरदस्त लड़ाई देखने को मिल रही है. वायरल हो रहे इस वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि पहले दोनों महिलाओं के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू होती है और फिर बात हाथापाई तक बढ़ जाती है. मामला इतना बढ़ जाता है कि दोनों के बीच जबरदस्त लड़ाई शुरू हो जाती है. दोनों एक दूसरे का बाल पकड़कर उठापटक शुरू कर देते हैं.
इस वीडियो में 2 युवकों को मामला शांत करने और बीच बचाव करने की कोशिश करते हुए देखा जा सकता है. लेकिन दोनों महिलाएं नहीं मानती हैं और आपस में लड़ाई जारी रखती है. लड़ाई के साथ-साथ दोनों एक दूसरे को अश्लील गाली भी देते हुए नजर आ रहे हैं. इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है.
हालांकि, इस बात की जानकारी अभी सामने नहीं आई है कि इन दोनों के बीच किस बात को लेकर लड़ाई शुरू हुई. जब दोनों के बीच कहासुनी शुरू होती है तो एक युवक बीच बचाव करने आता है, लेकिन दोनों में से कोई नहीं मानती है और दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो जाती है. इस दौरान दोनों एक दूसरे को काफी भद्दी-भद्दी गालियां देती हैं. इसके बाद दोनों एक दूसरे का बाल पकड़कर सैलून के काउंटर पर लड़ाई शुरू कर देती हैं. इस बीच दो युवक बीचबचाव करने की कोशिश करते हैं. लेकिन दोनों महिलाएं नहीं मानती हैं. मानो इजराइल-ईरान के बीच जंग जारी है और अमेरिका के समझाने के बावजूद दोनों में से कोई भी मानने को तैयार नहीं हैं.
यह भी पढ़ें – Video: वरमाला से ठीक पहले दूल्हे के साथ हो गया कांड, मंडप से भागी दुल्हन; बॉयफ्रेंड के गले में डाली माला
इस दौरान, दोनों महिलाएं एक दूसरे को ये कहती हुई नजर आती है कि तू छोड़ पहले…इस बीच एक महिला डायल 112 पर कॉल करने की बात कहती है. लेकिन बीचबचाव करने वाला युवक बार-बार दोनों को लड़ाई रोकने की मिन्नते कर रहा है. काफी बीच-बचाव के बाद दोनों महिलाएं एक दूसरे का बाल छोड़ती हैं, लेकिन फिर ब्लैक टॉप पहनी महिला सलवार कमीज पहनी महिला को पीछे से सिर पर थप्पड़ मार देती है और लड़ाई फिर से शुरू हो जाती है. दोनों फिर से सोफे पर लड़ाई शुरू कर देती हैं. बीचबचाव करने वाले युवक बार-बार मनाने की कोशिश करते हैं, लेकिन दोनों में से कोई मानने को तैयार नहीं होता है. लड़ाई छोड़ने के बाद दोनों अपना-अपना फोन उठा लेते हैं और किसी को कॉल कर देती हैं. टॉप पहनी हुई महिला किसी को कॉल करके बार-बार कहती है कि आ रहे को नहीं…
यह भी पढ़ें – मौलाना ने बुर्का पहनी महिला के साथ की छेड़छाड़, पहले पीछा किया और फिर…Video देख खौल उठेगा खून
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर लोगों की मिलीजुली हुई प्रतिक्रिया भी सामने आई है. जिसमें एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि ऐसी घटनाएं बताती हैं कि छोटी कहासुनी भी अगर समय पर न सुलझे तो विवाद बढ़ सकता है. सार्वजनिक जगहों पर संयम और बातचीत से मामला हल करना ही बेहतर होता है, ताकि स्थिति हाथापाई तक न पहुंचे और माहौल शांत बना रहे. इसके अलावा, एक अन्य यूजर ने कमेंट लिखा कि लड़के तो लड़के… लड़कियां भी जब आपस में लड़ती हैं तो होठों से फूल बरसते हैं. यानी ये दोनों महिलाओं के बीच हो रही गाली-गलौज की ओर इशारा कर रहे हैं.
Navratri 2026 Vrat Food: नवरात्रि कल से शुरू हो रही है. इस खास मौके पर…
Navratri Garba Songs 2026: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट को खास बनाने के…
पंजाब के भटिंडा में एक 15 वर्षीय लड़की ने अपने पिता द्वारा कथित तौर पर…
CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को…
India vs West Indies 3rd T20I Live Streaming:इंडिया बनाम वेस्ट इंडीज़ के बीच तीसरा T20I…
Dhruv Rathee:ध्रुव राठी कुछ दिन पहले जर्मनी के बर्लिन से प्रोटेस्ट में शामिल होने के…