Live TV
Search
Home > राज्य > मध्य प्रदेश > MP: राजगढ़ के कालीपीठ में दिखा चीता, इलाके में उत्साह; वन विभाग ने जारी किया अलर्ट

MP: राजगढ़ के कालीपीठ में दिखा चीता, इलाके में उत्साह; वन विभाग ने जारी किया अलर्ट

Rajgarh News: कालीपीठ क्षेत्र में अचानक चीते की मौजूदगी देखी गई, जिससे पूरा इलाका कुछ देर के लिए जंगल सफारी जैसा प्रतीत होने लगा. सड़क किनारे और खुले क्षेत्र में चीते की गतिविधियों को देखकर लोग रोमांचित हो उठे.

Written By:
Last Updated: May 1, 2026 18:23:55 IST

Mobile Ads 1x1

MP News: मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के कालीपीठ क्षेत्र में उस समय लोगों में उत्साह और हैरानी का माहौल बन गया, जब एक चीता खुले क्षेत्र में चहलकदमी करता नजर आया. इस दुर्लभ दृश्य को स्थानीय लोगों ने अपने मोबाइल कैमरों में कैद कर लिया.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कालीपीठ क्षेत्र में अचानक चीते की मौजूदगी देखी गई, जिससे पूरा इलाका कुछ देर के लिए जंगल सफारी जैसा प्रतीत होने लगा. सड़क किनारे और खुले क्षेत्र में चीते की गतिविधियों को देखकर लोग रोमांचित हो उठे. कई लोगों ने इस अनोखे नजारे का वीडियो भी बनाया.

जंगली जीवों की संख्या में हुई वृद्धि

जानकारी के अनुसार, मोहनपुरा-कुंडलिया जैसी बड़ी सिंचाई परियोजनाओं और आसपास के वन क्षेत्र में अनुकूल वातावरण बनने से जंगली जीवों की संख्या में वृद्धि हुई है. माना जा रहा है कि यही कारण है कि वन्यजीव अब आसपास के क्षेत्रों में भी दिखाई देने लगे हैं.

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया. वन अधिकारियों ने बताया कि संभवतः यह चीता आसपास के जंगल से भटककर आबादी वाले क्षेत्र में पहुंच गया है.

लोगों से प्रशासन और वन विभाग ने की ये अपील

प्रशासन और वन विभाग ने आमजन से अपील की है कि वे चीते से सुरक्षित दूरी बनाए रखें, किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ या उसे उकसाने का प्रयास न करें. साथ ही, क्षेत्र में अनावश्यक आवाजाही से बचने की सलाह दी गई है.

वन विभाग ने आश्वासन दिया है कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और आवश्यकता पड़ने पर वन्यजीव को सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा जाएगा.

Disclaimer: The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.

MORE NEWS