Live TV
Search
Home > राज्य > मध्य प्रदेश > प्रेमी जोड़े का हाई वोल्टेज ड्रामा, 40 मीटर टावर पर चढ़कर रखी ऐसी मांग, बुलानी पड़ी पुलिस

प्रेमी जोड़े का हाई वोल्टेज ड्रामा, 40 मीटर टावर पर चढ़कर रखी ऐसी मांग, बुलानी पड़ी पुलिस

Shivpuri के तेंदुआ थाना क्षेत्र में गणेशखेड़ा के मोहर सिंह और ललिता शादी की मांग को लेकर 40 मीटर टावर पर चढ़े, गर्मी में तीन घंटे हाई वोल्टेज ड्रामा चला.

Written By:
Last Updated: April 27, 2026 19:52:24 IST

Mobile Ads 1x1

भोपाल: शिवपुरी जिले के तेंदुआ थाना क्षेत्र में सोमवार को एक प्रेमी जोड़े ने शादी की मांग को लेकर 40 मीटर ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़कर हंगामा कर दिया. भीषण गर्मी के बीच करीब तीन घंटे तक चले इस घटनाक्रम से इलाके में सनसनी फैल गई. जानकारी के अनुसार, गणेशखेड़ा गांव निवासी मोहर सिंह आदिवासी और ललिता आदिवासी एक-दूसरे से प्रेम करते हैं और शादी करना चाहते हैं. लेकिन परिजनों की नाराजगी के चलते उनकी बात नहीं बन पा रही थी.

इससे आक्रोशित होकर सोमवार दोपहर करीब 12:30 बजे दोनों जिओ कंपनी के मोबाइल टावर पर चढ़ गए और नीचे खड़े लोगों के सामने शादी कराने की मांग करने लगे. टावर पर प्रेमी जोड़े को चढ़ा देख आसपास के ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई. घटना की सूचना मिलते ही तेंदुआ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को समझाने का प्रयास शुरू किया. तेज गर्मी और ऊंचाई के कारण स्थिति तनावपूर्ण बनी रही.

करीब तीन घंटे तक चले इस ड्रामे के बाद पुलिस ने समझाइश देते हुए दोनों को सुरक्षित नीचे उतारा. बताया जा रहा है कि पुलिस ने उनकी शादी कराने का आश्वासन दिया, जिसके बाद दोनों नीचे उतरने को राजी हुए. नीचे उतरने के बाद पुलिस प्रेमी जोड़े को तेंदुआ थाने ले गई, जहां आगे की कार्रवाई की जा रही है. 

Disclaimer: The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.

MORE NEWS