<

पति ने पहले दहेज के लिए पीटा, फिर वायरल कर दिए पत्नी के आपत्तिजनक फोटो-वीडियो, अब पुलिस कर रही तलाश

Gwalior Dowry Violence: ग्वालियर से रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. एक महिला ने अपने पति पर दहेज के लिए परेशान करने, बुरी तरह पीटने और बाद में उसकी फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करने का आरोप लगाया है.

Gwalior Dowry Harassment Case: मध्य प्रदेश के ग्वालियर से रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. एक महिला ने अपने पति पर दहेज के लिए परेशान करने, बुरी तरह पीटने और बाद में उसकी फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करने का आरोप लगाया है.

पीड़िता का आरोप है कि जब उसने विरोध किया और अपने माता-पिता के घर चली गई, तो उसके पति ने उसे बदनाम करने के इरादे से उसकी फोटो और वीडियो अपने जान-पहचान वालों के साथ शेयर कर दिए, शिकायत के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.

क्या है पूरा मामला?

यह मामला ग्वालियर के सिरोल थाना इलाके में स्थित मंगल कॉलोनी का है. झांसी जिले के समथर की रहने वाली 24 साल की महिला की शादी 17 अप्रैल, 2024 को मंगल कॉलोनी में रहने वाले नवीन गुर्जर से हुई थी. पीड़िता का आरोप है कि शादी के कुछ दिनों बाद ही उसके पति और ससुराल वालों ने दहेज को लेकर उसे ताना मारना शुरू कर दिया. उसका आरोप है कि कम सामान लाने पर उसे लगातार मेंटली और फिजिकली टॉर्चर किया जाता था.

पिता के सामने बुरी तरह पीटा

पीड़िता के मुताबिक, 11 मार्च 2026 को उसकी हालत तब और खराब हो गई, जब उसके पति ने उसके पिता के सामने उसे बुरी तरह पीटा. हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गई और उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा. महिला का कहना है कि वह पांच दिनों तक अस्पताल में भर्ती रही, लेकिन न तो उसका पति और न ही ससुराल का कोई सदस्य उससे मिलने आया.

माता-पिता के घर लौटने के बाद पत्नी के आपत्तिजनक फोटो और वीडियो वायरल

अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद पीड़िता अपने माता-पिता के घर लौट आई. उसने बताया कि जब वह 8 जुलाई को अपने ससुराल लौटी, तो उसके पति ने उसे घर में घुसने से मना कर दिया. उसे पता चला कि उसने उसकी आपत्तिजनक फोटो और वीडियो सोशल मीडिया और अपने जान-पहचान वालों के साथ शेयर कर दिए हैं. इस घटना से परेशान होकर महिला ने पुलिस से मदद मांगी.

पीड़िता की शिकायत पर सिरोल पुलिस स्टेशन ने उसके पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट और IT एक्ट समेत कई धाराओं में मामला दर्ज किया है. फिलहाल आरोपी फरार बताया जा रहा है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है.

Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Share
Published by
Shristi S

Recent Posts

Cyclone Arnab: आंध्र प्रदेश से चेन्नई तक तूफान का असर, समुद्र में उठीं ऊंची लहरें, भारी बारिश का अलर्ट

Cyclonic storm Arnab: चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के असर से आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के तटीय…

Last Updated: October 27, 2026 23:31:25 IST

West Bengal road accident: प्री वेडिंग फोटोशूट के लिए निकले थे दूल्हा दुल्हन, रास्ते में हुआ ऐसा हादसा, 3 की चली गई जान

West Bengal road accident: पश्चिम बंगाल के पूर्व बर्दवान जिले में बर्धमान सिउड़ी नेशनल हाईवे…

Last Updated: October 27, 2026 23:10:27 IST

When is Karwa Chauth: करवा चौथ पर चांद के दीदार में हो सकती है देरी, दिल्ली-NCR में छाएंगे बादल? जानें पूजा का शुभ मुहूर्त

When is Karwa Chauth: करवा चौथ 2026 का त्योहार 29 अक्टूबर को मनाया जाएगा. इस…

Last Updated: October 27, 2026 22:16:34 IST

Ghaziabad Crime: गाजियाबाद में मामूली टक्कर के बाद खूनी झगड़ा, स्कूटी सवार की चाकू मारकर हत्या

Ghaziabad Crime: गाजियाबाद के मुरादनगर में दो वाहनों की मामूली सी टक्कर हो गई. इस…

Last Updated: October 27, 2026 22:02:07 IST

गुवाहाटी में होटल लीज विवाद ने लिया खूनी मोड़, मालिक समेत 5 की मौत; मुख्य आरोपी गिरफ्तार, SIT करेगी जांच

Guwahati Murder Case: असम के गुवाहाटी में होटल को लेकर शुरू हुए विवाद में 5…

Last Updated: October 27, 2026 21:42:50 IST

दूसरे पुरुष के लिए रखा करवाचौथ का व्रत, नाम की मेहंदी भी लगाई… जयपुर में 13 साल पुरानी शादी खत्म

13 year old marriage ends: राजस्थान के जयपुर में फैमिली कोर्ट-2 ने मई 2013 में…

Last Updated: October 27, 2026 21:24:04 IST