<

Helmet Buying Tips: हेलमेट खरीदते हुए रखें कुछ बातों का ध्यान, डिस्काउंट के चक्कर में न करें समझौता, मिलेगी बेहतरीन सुरक्षा

देखा जाए तो हेलमेट केवल ट्रैफिक नियमों का पालन करने के लिए नहीं, बल्कि अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए खरीदा जाना चाहिए. चलिए जानते हैं हेलमेट लेते हुए किन बातों को ध्यान में रखना जरूरी होता है.

Helmet Buying Tips: भारत में कार के मुकाबले बाइकों की संख्या आमतौर पर ज्यादा है. चाहे ऑफिस जाना हो या फिर बच्चों को स्कूल छोड़ने ही क्यों न जाना हो, बहुत से लोग इसके लिए रोजमर्रा के जीवन में बाइक का इस्तेमाल करते हैं. हालांकि, बाइक या फिर स्कूटर आदि में सुरक्षा एक बड़ी चुनौती मानी जाती है. सड़क दुर्घटनाओं में सिर पर चोट ने लगे इसके लिए केवल हेलमेट पहनना ही जरूरी नहीं है. बल्कि, इसके लिए एक अच्छी क्वालिटी का हेलमेट लेना जरूरी होता है. जब भी आप हेलमेट लेने जा रहे हैं तो ऐसे में कुछ बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए. कई बार डिस्काउंट के चलते लोग समझौतौ कर लेते हैं, जिससे आपकी सुरक्षा पर सवाल उठता है.

देखा जाए तो हेलमेट केवल ट्रैफिक नियमों का पालन करने के लिए नहीं, बल्कि अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए खरीदा जाना चाहिए. चलिए जानते हैं हेलमेट लेते हुए किन बातों को ध्यान में रखना जरूरी होता है. 

1. सर्टिफाइड हेलमेट खरीदें

अगर आप एक नया हेलमेट लेने के लिए जा रहे हैं तो ऐसे में कोशिश करें कि हमेशा एक सर्टिफाइड हेलमेट ही लें. हेलमेट खरीदते समय सबसे पहले यह सुनिश्चित करें कि वह मान्यता प्राप्त सुरक्षा मानकों वाला होना चाहिए. दरअसल, सर्टिफाइड हेलमेट आमतौर पर ज्यादा मजबूत और बेहतर माने जाते हैं. ऐसे में आपको केवल अच्छा डिजाइन देखर हेलमेट नहीं लेना है बल्कि, क्वालिटी का निशान जरूर देखना चाहिए. 

2. जरूर चेक करें मैन्युफैक्चरिंग डेट

हेलमेट लेते समय आपको इस बात का ध्यान जरूर रखना चाहिए कि जिस हेलमेट को आप खरीद रहे हैं उसपर कोई मैन्युफैक्चरिंग डेट है भी या नहीं. बहुत कम लोग जानते हैं कि हेलमेट की भी एक सीमित अवधि होती है. समय के साथ इसके अंदर मौजूद फोम और सुरक्षा सामग्री कमजोर होने लगती है. इसलिए अधिकांश निर्माता लगभग पांच साल के बाद हेलमेट बदलने की सलाह देते हैं. 

3. साइज और फिटिंग चुनें

जब भी आप हेलमेट लेने के लिए जा रहे हों, ऐसे में उसका साइज और फिटिंग का आंकलन कर लेना चाहिए. ऐसा इसलिए क्योंकि, कई बार फिटिंग या साइज का हेलमेट नहीं होने पर भी आप ठीक तरीके से बाइक नहीं चला पाते हैं. इससे कई बार देखने में या मुंह घुमाने में कठिनाई का सामना करना पड़ता है. ऐसे में कई बार एक्सीडेंट भी हो सकता है.

Kunal Mishra

कुनाल इंडिया न्यूज में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं. इनकी ऑटो और टेक पर काफी अच्छी पकड़ है. कुनाल पत्रकारिता में पिछले 6 साल से ज्यादा समय से सक्रिय हैं. इन्हें टेक-ऑटो की खबरों पर महारत हासिल है. ये वायरल खबरों के साथ बिजनेस सेक्शन पर भी काम करते हैं.

Recent Posts

MP News: नवविवाहित पत्नी को बाइक पर लेकर जा रहा था पति, तभी आ गया पत्नी का आशिक और फिर जो हुआ…, CCTV में कैद हो गया पूरा नजारा

ग्वालियर चिड़ियाघर घूमने गई एक नवविवाहित महिला कथित तौर पर अपने पति को छोड़कर एक…

Last Updated: October 7, 2026 23:03:30 IST

Kanpur News: खुद से इलाज करना पड़ा भारी, Piles के इलाज में 1.5 किलो का पत्थर मरीज के शरीर में फंस गया, डॉक्टर भी हैरान

कानपुर में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर एक झोलाछाप डॉक्टर के कहने पर बवासीर…

Last Updated: October 7, 2026 21:06:20 IST

‘ब्रेस्ट, पीठ और कमर को छुआ’, बिहार के शिक्षक पर छात्राओं का आरोप; नरकटियागंज स्कूल में हंगामा, Video Viral

Bihar News: पश्चिम चंपारण जिले में नरकटियागंज क्षेत्र के एक माध्यमिक विद्यालय की कई छात्राओं…

Last Updated: October 7, 2026 20:51:19 IST

पति से मिलने कानपुर आई थाई महिला के साथ हुआ धोखा! यहां पहले से उस व्यक्ति के पत्नी और 3 बच्चे थे मौजूद, पैसों के लिए…

एक थाई महिला ने कथित तौर पर कानपुर के एक व्यवसायी से ऑनलाइन मुलाकात के…

Last Updated: October 7, 2026 19:28:50 IST

Mumbai News: पहले डोसे के अंदर मिला चूहा, फिर 25 लाख रुपये का चौंकाने वाला खुलासा; जबरन वसूली के आरोप में 2 महिलाओं पर मामला दर्ज

मुंबई के एक रेस्टोरेंट में डोसे के अंदर चूहा दिखने का वायरल वीडियो अब एक…

Last Updated: October 7, 2026 19:13:10 IST

वर्ल्ड क्लास स्टेशन है या चारागाह? रानी कमलापति स्टेशन पर घूमती नजर आईं भैंसें, 450 करोड़ रु. की लागत से बना था स्टेशन, Video Viral

भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा…

Last Updated: October 7, 2026 18:58:08 IST