Live TV
Search
Home > राज्य > मध्य प्रदेश > Ladli Behna Yojana 39th Kist: खाते में आएंगे 1500 रुपये या नहीं? लाडली बहना की 39वीं किस्त पर जानें ताजा अपडेट

Ladli Behna Yojana 39th Kist: खाते में आएंगे 1500 रुपये या नहीं? लाडली बहना की 39वीं किस्त पर जानें ताजा अपडेट

Ladli Behna Yojana 39th Kist Kab Aayegi: मध्य प्रदेश की लाडली बहना योजना की 39वीं किस्त 19 अगस्त को मैहर से जारी होगी. पात्र महिलाओं के खातों में ₹1,750 DBT के जरिए भेजे जाएंगे.

Written By:
Last Updated: August 19, 2026 16:04:06 IST

Mobile Ads 1x1

Ladli Behna Yojana 39th Kist Kab Aayegi: मध्य प्रदेश की लाखों महिलाओं के लिए आज का दिन खास है. मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की 39वीं किस्त 19 अगस्त 2026 को मैहर से जारी की जाएगी. इस बार महिलाओं को नियमित ₹1,500 के साथ रक्षाबंधन के शगुन के तौर पर ₹250 अतिरिक्त मिलेंगे. यानी पात्र महिलाओं के बैंक खाते में कुल ₹1,750 DBT के जरिए भेजे जाएंगे. 

मैहर से होगा करोड़ों रुपये का ट्रांसफर

मुख्यमंत्री मोहन यादव मैहर में आयोजित कार्यक्रम से प्रदेश की 1.25 करोड़ से ज्यादा पात्र महिलाओं के खातों में राशि ट्रांसफर करेंगे. सरकार के मुताबिक इस दौरान करीब ₹2,148 करोड़ से अधिक की राशि भेजी जाएगी. इसके अलावा मैहर में लगभग ₹256 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी किया जाएगा. 

इस बार मिलेंगे पूरे ₹1,750

लाडली बहना योजना के तहत महिलाओं को हर महीने ₹1,500 की आर्थिक सहायता दी जाती है. 39वीं किस्त में भी ₹1,500 की नियमित राशि मिलेगी. इसके साथ रक्षाबंधन के मौके पर ₹250 की अतिरिक्त सहायता दी जा रही है. इस तरह पात्र महिला के खाते में कुल ₹1,750 पहुंचेंगे. सरकार की ओर से यह राशि सीधे महिलाओं के बैंक खातों में DBT के माध्यम से भेजी जाएगी. इसलिए लाभार्थियों को अपना बैंक खाता और भुगतान से जुड़ी जानकारी सही रखना जरूरी है.

39वीं किस्त का स्टेटस ऐसे करें चेक

अगर आप भी लाडली बहना योजना की लाभार्थी हैं और जानना चाहती हैं कि किस्त का पैसा आपके खाते में आया या नहीं, तो ऑनलाइन भुगतान स्थिति देख सकती हैं. इसके लिए सबसे पहले मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के आधिकारिक पोर्टल पर जाएं. फिर ‘आवेदन एवं भुगतान की स्थिति’ विकल्प पर क्लिक करें. इसके बाद अपनी समग्र आईडी या लाडली बहना रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें. रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए OTP को भरें. OTP सत्यापित होने के बाद स्क्रीन पर आपके आवेदन और भुगतान की जानकारी दिखाई देगी.

ये भी पढ़ें:  IND VS SL: विकेट, विकेट…विकेट, वो ओवर जिसने बदल दया पूरा गेम,जानें क्या था मैच का टर्निंग पॉइंट; जिसे देख घबरा गया था श्रीलंका

खाते में पैसा न आए तो क्या करें?

अगर भुगतान की जानकारी दिखाई दे रही है लेकिन बैंक खाते में रकम नजर नहीं आ रही, तो बैंक खाते का बैलेंस और DBT की स्थिति जरूर जांचें. किसी भी परेशानी की स्थिति में संबंधित बैंक या योजना के आधिकारिक माध्यम से जानकारी लें.

ये भी पढ़ें: 2 अक्टूबर से बैंकों का नया अभियान! युवाओं के लिए शुरू होगी ‘बैंकिंग फॉर यूथ’ पहल, वित्त मंत्री ने दिए निर्देश

MORE NEWS