MP News: मैहर शहर में आज नारी शक्ति का एक अद्भुत और भव्य नजारा देखने को मिला, जब सैकड़ों महिलाओं ने एकजुट होकर ‘जन आक्रोश रैली’ का शंखनाद किया. मैहर विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी के नेतृत्व में निकाली गई इस रैली में प्रदेश की कैबिनेट मंत्री और जिले की प्रभारी मंत्री राधा सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहीं, जिन्होंने रैली की अगुवाई कर महिलाओं का हौसला बढ़ाया.
पैदल यात्रा से हुआ शक्ति प्रदर्शन रैली का शुभारंभ एक पैदल यात्रा के रूप में हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं. हाथों में तिरंगा और पार्टी के झंडे लिए महिलाएं अपने अधिकारों और सम्मान के प्रति दृढ़ संकल्पित नजर आ रही थीं.
रैली के दौरान माहौल पूरी तरह देशभक्ति और नारी शक्ति के जयकारों से गुंजायमान रहा. महिलाओं द्वारा लगाए जा रहे “नारी शक्ति जिंदाबाद” और “हम अपना अधिकार मांगते, नहीं किसी से भीख मांगते” जैसे नारों ने रैली में एक नया जोश भर दिया.
मंत्री और विधायक ने की महिलाओं की तारीफ
रैली के दौरान आयोजित एक सभा को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री राधा सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नारी शक्ति आज देश के विकास में अहम भूमिका निभा रही है. उन्होंने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिनका लाभ उन्हें मिल रहा है.
विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी ने भी महिलाओं की भागीदारी की सराहना की और कहा कि नारी शक्ति का सम्मान करना हमारा प्रमुख कर्तव्य है. उन्होंने महिलाओं के लिए चलाए जा रहे विकास कार्यों के बारे में भी जानकारी दी.
जागरूकता का संदेश
रैली में शामिल महिलाओं ने हाथों में तख्तियां लेकर नारी शक्ति के समर्थन में कई संदेश भी दिए. तख्तियों पर “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ नारी का सम्मान, देश का अभिमान” और महिलाओं के अधिकारों की रक्षा हो” जैसे स्लोगन लिखे हुए थे. इस रैली के माध्यम से महिलाओं ने न केवल एकजुटता का प्रदर्शन किया, बल्कि समाज में जागरूकता फैलाने का भी एक महत्वपूर्ण काम किया.
‘जन आक्रोश रैली’ ने यह साबित कर दिया कि मैहर की महिलाएं अपने अधिकारों और सम्मान के प्रति जागरूक हैं और वे देश के विकास में अपना योगदान देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. रैली में शामिल महिलाओं का उत्साह और जोश देखकर यह स्पष्ट था कि वे आने वाले समय में एक नया इतिहास रचने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं.
Disclaimer: The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.