उत्तर प्रदेश के सहारनपुर निवासी मोहम्मद शहजाद ने अपने परिवार संग हिंदू धर्म अपना लिया है. हरिद्वार के चंडी घाट पर शुद्धिकरण कार्यक्रम के बाद वे हिंदू धर्म में शामिल हो गए. हालांकि अब उन्हें डर सता रहा है.
मुस्लिम परिवार ने अपनाया हिंदू धर्म
Muslim Family Converted in Hinduism: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के एक परिवार ने मुस्लिम धर्म अपना लिया है. उन्होंने हरिद्वार में विधि-विधान और मंत्रोच्चारण के बाद शुद्धिकरण कराया. इसके बाद वो शहजाद से शंकर बन गए. उनकी पत्नी और बच्चों के नाम बदलकर हिंदू धर्म के नाम रख दिए गए. शहजाद ने कहा कि उनकी शुरुआत से ही हिंदू धर्म में आस्था थी. उन्हें अपने पुराने धर्म की कट्टरता रास नहीं आती थी. इसके कारण वे नमाज नहीं पढ़ते थे और अब हिंदू धर्म में आकर वे खुश हैं. हालांकि उन्हें एक डर सता रहा है.
जानकारी के अनुसार, शहजाद और उनके परिवार ने हिंदू धर्म अपना लिया है. उन्हें हिंदू धर्म में शामिल करने वाले धर्म गुरु राम विशाल दास ने कहा कि मोहमद शहजाद उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के निवासी हैं. उन्होंने अपने परिवार के साथ हिंदू धर्म अपनाया है. वे शुरू से ही हिंदू धर्म में आस्था रखते थे. शहजाद ने धर्म परिवर्तन करने के लिए उनसे संपर्क किया था.
21 अप्रैल 2026 को हरिद्वार के चंडी घाट पर शुद्धीकरण कराया गया. ब्रह्मकुंड पर शुद्धिकरण कार्यक्रम करने के बाद शहजाद के परिवार को हिंदू धर्म में शामिल किया गया है. अब वे शहजाद से शंकर बन गए हैं. अब वे और उनका पूरा परिवार पूरी जिंदगी सनातन धर्म में रहेंगे.
हालांकि धर्म परिवर्तन करने के बाद शंकर को ये डर भी है कि जो लोग कल तक उनके अपने थे, वो ही उनके लिए खतरा न बन जाएं. उन्होंने कहा कि वे शुरुआत से ही सनातन धर्म में आस्था रखते थे. उन्होंने गुरु जी से संपर्क कर पूरे परिवार के साथ हिंदू धर्म अपना लिया है. हालांकि उन्हें डर है कि जो लोग अब तक अपने थे, वो ही कहीं खतरा न बन जाएं. धर्म बदलने के बाद वे लोग उनके खिलाफ कुछ भी कर सकते हैं. अब गुरूजी हमारी रक्षा करेंगे.
Dhanashree Verma Viral photo controversy: सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर को लोग धनश्री वर्मा की…
440 Crore Fantasy Bra: विक्टोरिया सीक्रेट की फैंटेसी ब्रा अपनी करोड़ों की कीमत, हजारों हीरों…
Akhilesh Yadav Samajwadi Party Poster:पोस्टरों में समाजवादी पार्टी की सरकार के दौरान हुई 2013 की…
India vs New Zealand T20: बीसीसीआई ने एक्स पर लिखा कि ईशान किशन न्यूज़ीलैंड के…
Silver Rate Today 23 Oct 2026: चांदी की कीमतों में गुरुवार को भारी गिरावट दर्ज…
Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में प्रदूषण से लोग परेशान हैं. 24 अक्टूबर को बारिश और…