Live TV
Search
Home > राज्य > मध्य प्रदेश > Video: स्टंट बना मातम का मंजर, 3 भाइयों की एक साथ मौत, रफ्तार के खूनी रेस का वीडियो वायरल

Video: स्टंट बना मातम का मंजर, 3 भाइयों की एक साथ मौत, रफ्तार के खूनी रेस का वीडियो वायरल

Stunt Viral Video: मऊगंज जिले में NH-135 पर पथरिहा मोड़ के पास 14 अप्रैल को हुई दुर्घटना का एक वीडियो अब सामने आया है. बाइक पर रेस लगाते समय बाइक सवार खुद ही यह वीडियो रिकॉर्ड कर रहे थे.

Written By: Vipul Tiwary
Last Updated: April 20, 2026 09:15:39 IST

Mobile Ads 1x1

Stunt Viral Video: मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले से एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है. 14 अप्रैल को हुई इस दुखद सड़क दुर्घटना ने हर किसी की आंखों में आंसू ला दिए हैं. क्योंकि इसमें एक ही परिवार के तीन भाइयों की जान एक साथ चली गई. इस दुर्घटना का वीडियो साफ तौर पर दिखाता है कि कैसे रफ्तार का बेकाबू जुनून मौत का तांडव बन सकता है. फ़ुटेज से पता चलता है कि दो मोटरसाइकिलों पर सवार पांच दोस्त मौत से होड़ लगा रहे थे और इस दौरान वे अपनी ही मौत का वीडियो भी बना रहे हैं.

आपस में रेस लगा रहे थे रेस

इस दुर्घटना का वीडियो नेशनल हाईवे 135 पर पथरिहा मोड़ पर रिकॉर्ड किया गया था. दो बाइकों पर सवार ये पांचों दोस्त आपस में रेस लगा रहे थे और लगातार एक-दूसरे से आगे निकलने की कोशिश कर रहे थे. इसके अलावा, वे अपने मोबाइल फोन पर इस पूरी घटना को रिकॉर्ड भी कर रहे थे. साथ ही, उनमें से एक के हाथ में एक लाइटर था जो देखने में देसी पिस्तौल या बंदूक जैसा लग रहा था, जिसे वे दिखावे के लिए लहरा रहे थे.

मोटरसाइकिल ईंटों से लदे ट्रक से टकराई

मोबाइल फोन पर रिकॉर्ड किए गए वीडियो फ़ुटेज में तीन दोस्त एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर एक ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश करते हुए दिखाई देते हैं, लेकिन तभी सामने से ईंटों से लदा एक ट्रेलर आ जाता है. उस समय मोटरसाइकिल इतनी तेज रफ्तार से चल रही थी कि सवार गाड़ी पर अपना नियंत्रण नहीं रख पाए और आखिरी में ट्रेलर के पिछले हिस्से से जा टकराए.

एक ही परिवार के थे तीनों

इस दुर्घटना में, मोटरसाइकिल सवार उपलक्ष कोल, अमरीश कोल और हेमराज कोल की मौके पर ही मौत हो गई. ये तीनों एक ही परिवार के थे और इस जानलेवा रेस का शिकार बन गए. महज कुछ ही सेकंड में, उनकी हंसती-खेलती जिंदगी पूरी तरह तबाह हो गई.

दूसरी बाइक वाले दोस्त घायल

वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि पीछे चल रही बाइक पर सवार उनके साथी पूरी रेस की रिकॉर्डिंग कर रहे थे. दूसरी मोटरसाइकिल पर सवार प्रशांत और प्रदीप द्विवेदी भी इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए. 14 अप्रैल को हुई इस दुर्घटना का वीडियो आज सामने आने के बाद, मऊगंज के लोगों के जख्म फिर से ताजा हो गए हैं. 

MORE NEWS