<

महीनों बाद लौटा फौजी, फिर बंद कमरे में पत्नी के साथ…आखिर क्या हुआ उस रात?

Morena Crime News: मध्य प्रदेश के मुरैना में 06 अगस्त की रात करीब 12:30 बजे हुई. यहां कुछ समय पहले छुट्टी पर आए सेना के जवान सोहन सिंह सिकरवार और 30 साल की पत्नी रानी सिकरवार से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया.

Morena Crime News: मध्य प्रदेश के मुरैना जिले से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. यहां देश की रक्षा करने वाले एक फोजी ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी. दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जो कुछ ही देर में खूनी खेल में तब्दील है. इस वारदात से पूरे इलाके में हडकंप मच गया है. घटना गुरुवार, 06 अगस्त की रात करीब 12:30 बजे हुई. यहां कुछ समय पहले छुट्टी पर आए सेना के जवान सोहन सिंह सिकरवार और 30 साल की पत्नी रानी सिकरवार से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया.

कैसे हत्या तक पहुंचा मामला?

घर में विवाद इतना बढ गया कि फौजी सोहन सिंह ने गुस्से में आकर पिस्टल निकाली और अपनी पत्नी रानी के सिर में गोली मार दी. गोली लगते ही रानी खून से लथपथ होकर गिर पडी और मौके पर ही मर गई. इसके बाद सोहन सिंह गंभीर हालत में पत्नी को अस्पताल ले गया, लेकिन वहां पहुंचते ही वह भाग निकला. अस्पताल ने पुलिस को बताया. पुलिस और डॉक्टरों ने जांच के बाद रानी को मृत घोषित किया और शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया.

आरोपी की गिरफ्तारी और हथियार की जांच

पुलिस ने जल्दी कार्रवाई करके फौजी सोहन सिंह सिकरवार को हिरासत में ले लिया. पूछताछ में पता लगाया जा रहा है कि इस्तेमाल की गई पिस्टल लाइसेंसी थी या अवैध. घटना के समय की परिस्थितियों की भी जांच हो रही है.

ये भी पढ़ें: Delhi Weather Today: दिल्ली में जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया अलर्ट; जानें आज कैसा रहेगा राजधानी का मौसम

सास-ससुर पर भी आरोप और आगे की जांच

मृतका के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने सोहन सिंह के पिता नरोत्तम सिकरवार और मां मुन्नी देवी को भी नामजद आरोपी बनाया है. उनके खिलाफ केस दर्ज हो चुका है. पुलिस के मुताबिक मुख्य वजह घरेलू झगडा लगता है. फोरेंसिक टीम साक्ष्य इकट्ठा कर रही है. जांच पूरी होने के बाद सभी तथ्यों को अदालत में पेश किया जाएगा.

ये भी पढ़ें: सीनियर प्लेयर के बिना कब तक उतरेंगे, प्लेयर्स क्यों चोटिल हो रहे… BCCI सचिव ने NCA से मांगा जवाब

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Share
Published by
Preeti Rajput

Recent Posts

पहले दृश्यम 3 और अब सनी देओल की कोर्टरूम ड्रामा से बाहर हुए अक्षय खन्ना, क्यों बड़ी फिल्में छोड़ रहे एक्टर

Akshaye Khanna: धुरंधर में सफलता के बाद अक्षय खन्ना कई फिल्मों से खुद को वापस…

Last Updated: October 8, 2026 18:44:09 IST

कमल हासन का दमदार कमबैक, Indian 3 का हुआ एलान, ‘सेनापति’ बनकर फिर मचाएंगे तहलका

Indian 3: साउथ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता कमल हासन दमदार वापसी करने वाले हैं. वे…

Last Updated: October 8, 2026 18:31:05 IST

नए अंदाज में आएगी ‘अमर, अकबर, एंथनी’, अब्बास-मस्तान बनाएंगे ‘3 मंकीज’, पोस्टर रिलीज

3 Monkeys: बॉलीवुड की मशहूर डायरेक्टर जोड़ी अब्बास-मस्तान अपनी नई फिल्म 3 मंकीज लेकर आ…

Last Updated: October 8, 2026 18:19:57 IST

‘नाना पाटेकर ने खुद कर ली थी अंतिम संस्कार की तैयारी…’ भावुक अतुल ने बताया कुछ ऐसा, भावुक हो गए फैंस

Nana Patekar: 9 अक्टूबर की सुबह 05:20 बजे नाना पाटेकर की मौत की खबर आई,…

Last Updated: October 8, 2026 17:44:35 IST

सऊदी को बचाने उतरी पाकिस्तानी सेना, लेकिन खुद कई मोर्चों पर घिरा पाकिस्तान; हूतियों से जंग कितनी आसान?

Pakistan Saudi Arabia: मध्य पूर्व में हूती हमलों के बढ़ते खतरे के बीच पाकिस्तान ने…

Last Updated: October 8, 2026 17:32:44 IST

Delhi Murder: रिश्ते शर्मसार! चाचा ने भतीजे को उतारा मौत के घाट, हैरान कर देगा मामला

Delhi Karawal Nagar Murder: दिल्ली के करावल नगर में बुधवार रात को विवाद के बाद…

Last Updated: October 8, 2026 17:37:17 IST