Live TV
Search
Home > क्रिकेट > सीनियर प्लेयर के बिना कब तक उतरेंगे, प्लेयर्स क्यों चोटिल हो रहे… BCCI सचिव ने NCA से मांगा जवाब

सीनियर प्लेयर के बिना कब तक उतरेंगे, प्लेयर्स क्यों चोटिल हो रहे… BCCI सचिव ने NCA से मांगा जवाब

BCCI Furious on Centre of Excellence: भारतीय टीम में लगातार बढ़ रही चोटों ने बीसीसीआई की चिंता बढ़ा दी है. जसप्रीत बुमराह और हर्षित राणा की फिटनेस पर सवाल उठने के बाद बोर्ड ने सेंटर ऑफ एक्सीलेंस पर करने के तरीकों पर सवाल उठ रहे हैं.

Written By:
Edited By: Uttam Ojha
Last Updated: 2026-08-06 13:17:50

Mobile Ads 1x1

भारतीय क्रिकेट टीम में लगातार खिलाड़ियों के चोटिल होने से अब BCCI भी सख्त हो गया है. खासकर तेज गेंदबाजों की फिटनेस ने बोर्ड की चिंता बढ़ा दी है. जसप्रीत बुमराह और हर्षित राणा की हालिया चोटों के बाद बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) के काम करने के तरीकों पर सवाल उठ रहे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, बोर्ड यह जानना चाहता है कि बार-बार खिलाड़ी चोटिल क्यों हो रहे हैं और टीम को अपने सीनियर खिलाड़ियों के बिना मैदान पर क्यों उतरना पड़ रहा है.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने भारतीय टीम के फिजियो कमलेश जैन से इस मामले में जवाब मांगा है. जसप्रीत बुमराह को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान चोट लगी थी, जिसकी वजह से वह श्रीलंका दौरे से भी बाहर हो गए. वहीं हर्षित राणा लंबे समय तक घुटने की चोट से बाहर रहने के बाद टीम में लौटे थे, लेकिन वापसी के बाद उन्हें हैमस्ट्रिंग की परेशानी का सामना करना पड़ा.

हर्षित राणा के वजन पर भी उठे सवाल
 रिपोर्ट के मुताबिक, हर्षित राणा को नई चोट की वजह से नहीं, बल्कि तेज ऐंठन (क्रैम्प्स) के कारण इंग्लैंड दौरे से वापस बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस भेजा गया था. रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि उनका वजन तय सीमा से करीब चार किलो ज्यादा था. इसके बाद उन्हें वजन 96 किलो से कम रखने की सलाह दी गई. फिलहाल उनका वजन 94 किलो बताया जा रहा है और उम्मीद है कि उन्हें जल्द फिटनेस की मंजूरी मिल जाएगी.

बुमराह की जगह मिला नया तेज गेंदबाज
जसप्रीत बुमराह की चोट भारत के लिए बड़ा झटका मानी जा रही है, क्योंकि वह श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज नहीं खेल पाएंगे. उनकी जगह जम्मू-कश्मीर के युवा तेज गेंदबाज eकिब नबी को पहली बार भारतीय टेस्ट टीम में मौका मिला है. 15 अगस्त से शुरू होने वाली यह टेस्ट सीरीज आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा है. ऐसे में बीसीसीआई अब खिलाड़ियों की फिटनेस और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की तैयारियों पर पहले से ज्यादा नजर रख रहा है.

Tags:

MORE NEWS