<

पड़ोसी ने ‘शर्मा जी’ को बना दिया कुत्ता, पूरे शहर में मचा हड़कंप, जानिये कहां का है मामला

MP Crime News: इंदौर के राजेंद्र नगर में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, पड़ोसी वीरेंद्र शर्मा और भूपेंद्र सिंह के बीच अपने पालतू कुत्ते के नाम को लेकर विवाद हो गया. भूपेंद्र ने कथित तौर पर कुत्ते को "शर्मा जी" कहकर अपमानित किया.

Madhaya Pradesh: मध्य प्रदेश के इंदौर से एक ऐसा मामला सामने आ रहा है जिसे जानने के बाद आपकी हंसी नहीं रुक पाएगी. दरअसल, इंदौर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में एक बेहद ही अजब गजब और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. दरअसल, यहां एक कुत्ते के नाम को लेकर बवाल खड़ा हो गया. और ये बवाल कब हिंसक बन गया पता ही नहीं चला. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह घटना शिव सिटी कॉलोनी की है, यहां पड़ोसियों के बीच हुआ विवाद पुलिस थाने तक जा पहुंचा.

कुत्ते को दिया शर्मा जी का नाम

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये घटना गुरुवार रात की है जब कॉलोनी निवासी वीरेंद्र शर्मा अपनी पत्नी किरण शर्मा के साथ टहलने निकले थे. इसी दौरान उनके पड़ोसी भूपेंद्र सिंह भी अपने पालतू कुत्ते को उसी इलाके में टहला रहे थे. वीरेंद्र शर्मा का आरोप ने आरोप लगाया कि भूपेंद्र उनके कुत्ते को बार-बार “शर्मा जी” कहकर बुला रहे थे और जानबूझकर उनसे अपमानजनक तरीके से बात कर रहे थे. सिर्फ यही नहीं उन्होंने शिकायत में यह भी कहा कि भूपेंद्र ने उनके दोस्तों के सामने उनके नाम को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की. जिससे उन्हें और उनकी पत्नी को गुस्सा आ गया.

हाथापाई तक पहुंची बात

वहीं जब शर्मा जी की पत्नी किरण शर्मा ने इसका विरोध किया तो बहस और भी ज्यादा बढ़ गई और मामला गाली-गलौज से मारपीट तक जा पहुंचा. इस घटना को लेकर वीरेंद्र शर्मा का कहना है कि भूपेंद्र सिंह और उसके दो साथियों ने उनके साथ मारपीट भी की. जिससे उनके कई गंभीर छोटे भी आई हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि घायल अवस्था में वो अपनी पत्नी के साथ तुरंत राजेंद्र नगर थाने गए और शिकायत दर्ज कराई. वीरेंद्र शर्मा की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी भूपेंद्र सिंह और उसके दो साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. थाना प्रभारी के अनुसार, सभी पक्षों के बयान लिए जा रहे हैं और घटना की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है.

Heena Khan

Share
Published by
Heena Khan

Recent Posts

8th Pay Commission: कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, DA में हो सकती है बढ़ोतरी, खाते में आएगा मोटा पैसा

DA Hike Update: लाखों केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बड़ी खुशखबरी मिलने वाली…

Last Updated: April 6, 2026 08:21:20 IST

IPL 2026 Point Table: 11 मैचों के बाद कौन सी टीम टॉप पर है? पर्पल और ऑरेंज कप का भी जानिए हाल

IPL 2026 Point Table: आईपीएल 2026 में अब तक 11 मैच खेले जा चुके हैं.…

Last Updated: April 6, 2026 08:10:16 IST

Aadhaar Update: अब आधार अपडेट करना हुआ और आसान, नए मोबाइल ऐप से सहज हुआ काम, मिनटों में करें बदलाव

Aadhaar Update: नए आधार ऐप की सहायता से, आप घर बैठे ही अपना पता, मोबाइल…

Last Updated: April 6, 2026 07:22:03 IST

KVS Admission Result 2026: केंद्रीय विद्यालय एडमिशन लिस्ट का इंतजार खत्म! इस दिन जारी होगी मेरिट लिस्ट

KVS Admission Provisional List 2026 Date: केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) के जरिए इस दिन एडमिशन के…

Last Updated: April 6, 2026 06:40:41 IST

Today Weather: यूपी में भारी बारिश तो कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? जानें अपने शहर का हाल

Aaj Ka Mausam: दिल्ली से लेकर राजस्थान तक मौसम के मिजाज बदले हुए नजर आ…

Last Updated: April 6, 2026 06:35:06 IST

Petrol Diesel Price Today 6 April: पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी! मिलेगी राहत या फिर बढ़ेगा खर्च का बोझ?

Petrol Diesel Price Today: सुबह 6 बजे, नेशनल ऑयल कंपनियां (OMCs) अपडेटेड कीमतों की घोषणा…

Last Updated: April 6, 2026 06:04:12 IST