<
Categories: मनोरंजन

जब जुम्मा चुम्मा’ से पहले इस Bold सीन से एक्ट्रेस ने मचाया था धमाका, अनील कपूर के छूट गए थे पसीने..!

90 के दशक की इस बोल्ड एक्ट्रेस ने कई हिट फिल्मों में काम कर पहचान बनाई. ‘जुम्मा चुम्मा’ फेम ने शादी के बाद इंडस्ट्री छोड़ दी और अब परिवार संग गोवा में रहती हैं.

बॉलीवुड में 90 के दशक में कई एक्ट्रेसेज ने अपनी एक्टिंग से लोगों के दिलों पर राज किया. इन्हीं में से एक थीं किमी काटकर, जो अपनी बोल्ड और ग्लैमरस अंदाज के लिए जानी जाती थीं. उन्होंने उस दौर में बड़े-बड़े सुपरस्टार्स के साथ काम किया और अपनी अलग पहचान बनाई. लेकिन, जितनी तेजी से वो स्टारडम की ऊंचाइयों पर पहुंचीं, उतनी ही चुपचाप उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा भी कह दिया.

किमी ने कई फिल्मों में बोल्ड रोल प्ले किए, लेकिन 1989 की फिल्म ‘काला बाजार’ में उनका एक बाथ सीन काफी सुर्खियों में रहा. इस सीन में अनिल कपूर उन्हें नहाते हुए देखते हैं और ये दृश्य उस समय के हिसाब से काफी चर्चा में रहा. किमी की बोल्डनेस ने उन्हें एक अलग पहचान दिलाई और लोगों के बीच उनकी फैन फॉलोइंग बढ़ती चली गई.

अमिताभ बच्चन के साथ ‘जुम्मा चुम्मा’ से बनीं आइकॉनिक

हालांकि किमी को सबसे ज्यादा पहचान मिली 1991 की सुपरहिट फिल्म ‘हम’ से. इस फिल्म में उनका गाना ‘जुम्मा चुम्मा दे दे’ आज भी लोगों की जुबान पर है. अमिताभ बच्चन के साथ उनकी केमिस्ट्री और डांस मूव्स ने उन्हें रातों-रात सेंसेशन बना दिया था. इसके अलावा वो ‘गंगा जमुना सरस्वती’, ‘वर्दी’, ‘दरिया दिल’, ‘दरार’ जैसी कई हिट फिल्मों में नजर आईं.

anil kapoor 1

कई अफेयर की चर्चाएं

अनिल कपूर के साथ उनकी ऑनस्क्रीन जोड़ी को लोगों ने खूब पसंद किया. यहां तक कि दोनों के बीच ऑफ-स्क्रीन रोमांस की खबरें भी मीडिया में छाई रहीं. लेकिन किमी ने कभी इन बातों को खुलकर स्वीकार नहीं किया.

1992 में फिल्म ‘हमला’ के बाद किमी अचानक इंडस्ट्री से गायब हो गईं. इस फैसले ने उनके फैंस को हैरान कर दिया.

बॉलीवुड को कहा अलविदा

किमी ने बॉलीवुड छोड़ने के बाद फेमस फोटोग्राफर शांतनु शूरी वाडेकर से शादी की और एक बेटे की मां बनीं. इसके बाद उन्होंने फिल्मों से पूरी तरह दूरी बना ली. अब वो अपने परिवार के साथ गोवा में एक शांत और निजी जीवन जी रही हैं.

कुछ साल पहले उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं, जिनमें उनका लुक पहले से काफी बदल चुका था.

Sanskriti jaipuria

Recent Posts

दिवाली से पहले महंगाई का झटका! अमूल ने घी और मक्खन की बढ़ाई कीमत, जानें नए दाम

Amul Price Hike: दिवाली से पहले आम लोगों को महंगाई का एक और झटका लगा…

Last Updated: November 4, 2026 18:56:36 IST

SSC CGL Answer Key 2026: Tier 1 आंसर की कब होगी जारी? जानें डाउनलोड और ऑब्जेक्शन का तरीका

SSC CGL Tier 1 Answer Key 2026 का इंतजार जारी है. जानें आंसर की कब…

Last Updated: November 4, 2026 18:54:53 IST

MP Crime: रात में प्रेमी के साथ संबंध बना रही थी युवती, छोटी बहन ने आपत्तिजनक स्थिति में देखा तो युवक ने जंगल में किया कांड

Maihar Crime: पुलिस के मुताबिक 17 जनवरी 2026 को लड़की के माता-पिता दवाई कराने मुकुंदपुर…

Last Updated: November 4, 2026 18:12:51 IST

दिवाली की मिठाई बनाना पड़ेगा महंगा, अमूल ने बढ़ाए घी-मक्खन के दाम, जानें नए रेट से जेब पर कितना असर?

दिवाली से पहले अमूल ने घी और मक्खन के दाम बढ़ा दिए हैं. एक किलो…

Last Updated: November 4, 2026 18:12:42 IST

Shubman Gill on Virat Kohli: गिल ने बताया क्यों कोहली को अपने अंदाज में खेलने की आजादी देती है टीम इंडिया

IND vs NZ पहले वनडे में भारत की जीत के बाद शुभमन गिल ने विराट…

Last Updated: November 4, 2026 17:59:49 IST