<

चॉकलेट खा लो… लड़के ने लड़कियों को पिलाया पेशाब, प्रिंसिपल से की शिकायत, तो मिला चौंकाने वाला जवाब

MP News: मध्य प्रदेश के गुना में पांचवीं कक्षा में पढ़ने वाले लड़के ने अपनी दो क्लासमेट्स को पानी की बोतल में शराब मिलाकर पिला दी. जब उन्होंने इसका विरोध किया और प्रिंसिपल से जाकर शिकायत की, तो उन्होंने चॉकलेट खाने की नसीहत दे दी.

MP News: मध्य प्रदेश के गुना से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां पांचवीं कक्षा में पढ़ने वाले एक लड़के ने अपनी क्लासमेट्स को पानी में पेशाब मिलाकर पिलाया. हैरानी की बात ये है कि जब उन्होंने प्रिंसिपल से शिकायत की, तो उन्होंने चॉकलेट ऑफर कर दी. एक अधिकारी ने बताया कि जब लड़कियों ने इस बात का विरोध किया और प्रिंसिपल को इस मामले की जानकारी दी, तो उनसे कथित तौर पर कहा गया कि वे खराब स्वाद को दूर करने के लिए 10 रुपये की चॉकलेट खा लें.

जानकारी के अनुसार, यह घटना सोमवार को गुना जिले के आरोन डेवलपमेंट ब्लॉक के प्राइमरी स्कूल में हुई. समाचार एजेंसी PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, घटना के बाद अधिकारियों ने जांच के आदेश दिए और प्रिंसिपल को नोटिस जारी किया है.

परिजनों ने किया प्रदर्शन

प्रिंसिपल ने लड़कियों से कहा कि ‘अगर मुंह का स्वाद खराब लगे, तो चॉकलेट खा लो’. लड़कियों ने घर जाकर अपने परिजनों को इस बारे में बताया, तो मंगलवार को दोनों लड़कियों के परिवार वाले और स्थानीय ग्रामीण स्कूल में जमा हुए और विरोध प्रदर्शन किया. उन्होंने नारे लगाए और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की.

क्या है पूरा मामला?

गुना के डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट किशोर कुमार कन्याल ने इस मामले में कहा कि प्रिंसिपल ने लड़कियों से कहा दो लड़कियों ने आरोप लगाया है कि कुछ छात्रों ने उन्हें पानी की बोतलों से पेशाब पिलाया और जब उन्होंने प्रिंसिपल से शिकायत की, तो उन्होंने कथित तौर पर अमानवीय व्यवहार किया और उनसे कहा कि ‘अगर तुम्हारे मुंह का स्वाद खराब हो गया है, तो 10 रुपये की चॉकलेट खा लो’.

दिए गए जांच के आदेश

आरोन की सब-डिविजनल मजिस्ट्रेट (SDM) मंजूषा खत्री ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद तहसीलदार और ब्लॉक एजुकेशन ऑफिसर को स्कूल भेजा गया. प्रिंसिपल को भी नोटिस जारी किया गया है. डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट कन्याल ने अधिकारियों को घटना की जांच के आदेश दिए हैं और इस हरकत के आरोपी लड़के के माता-पिता को बुलाया गया है. इस मामले में दो दिनों के अंदर रिपोर्ट सौंपने का आदेश दिया गया है. आगे की कार्रवाई जांच के नतीजों के आधार पर की जाएगी. 

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Share
Published by
Deepika Pandey

Recent Posts

Bigg Boss 20: मेरे लिए आशीर्वाद…ब्रेकअप के बाद ऐसे बदली उदिति सिंह लाइफ; खुद करण भी नहीं कर पाए यकीन!

Bigg Boss 20: 'बिग बॉस 20' में उदिति सिंह ने करण वाही से अपने पुराने…

Last Updated: September 30, 2026 10:39:19 IST

Silver Rate Today 30 Sep 2026: आज चांदी खरीदना पड़ेगा कितना महंगा? 1 किलो का भाव जानकर रह जाएंगे हैरान

Silver Rate Today 30 Sep 2026: चांदी की कीमतों में रोजाना बदलाव होता है. खरीदारी…

Last Updated: September 30, 2026 10:11:28 IST

Delhi Gangrape Case: बस में अकेली थी लड़की…ड्राइवर ने लॉक किया दरवाजा; फिर शुरू हुआ हैवानियत का वो मंजर; पूरी रात नहीं बंद हुईं चीखें

Delhi Gangrape Case: दिल्ली में नाबालिग से स्लीपर बस में कथित सामूहिक दुष्कर्म मामले में…

Last Updated: September 30, 2026 09:35:32 IST

Gold Price 30 September 2026: त्योहारों से पहले मिली बड़ी राहत! सोना फिर हुआ सस्ता, जानें 30 सितंबर का नया भाव

Gold Price 30 September 2026:बुधवार, 30 सितंबर को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने के दाम…

Last Updated: September 30, 2026 09:29:12 IST

IND VS WI: दूसरे मुकाबले से पहले बैड न्यूज,जिस पर था टीम को नाज, वहीं स्टार खिलाड़ी टीम से बाहर; सदमे में फैंस

IND VS WI: तिरुवनंतपुरम मैच में वेस्टइंडीज को पहले बैटिंग करने का न्योता मिला. ग्रीव्स,…

Last Updated: September 30, 2026 09:03:00 IST