Live TV
Search
Home > देश > Dead Frog In Hostel Food: सब्जी में मरा हुआ मेंढक, हॉस्टल में ऐसा खाना देखकर कांप उठीं छात्राएं; पूरी यूनिवर्सिटी में मच गया बवाल!

Dead Frog In Hostel Food: सब्जी में मरा हुआ मेंढक, हॉस्टल में ऐसा खाना देखकर कांप उठीं छात्राएं; पूरी यूनिवर्सिटी में मच गया बवाल!

Dead Frog Found in Hostel Food: उत्कल यूनिवर्सिटी के गर्ल्स हॉस्टल की सब्जी में मरा मेंढक मिलने से हड़कंप मच गया. दो छात्राओं में पीलिया की पुष्टि हुई, जबकि 10 से ज्यादा की जांच जारी है.

Written By:
Published: November 5, 2026 11:18:03 IST
Last Updated: November 5, 2026 11:18:03 IST

Mobile Ads 1x1

Dead Frog Found in Hostel Food: ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर स्थित उत्कल यूनिवर्सिटी के गर्ल्स हॉस्टल में खाने को लेकर बड़ा मामला सामने आया है. मंगलवार रात लेडीज हॉस्टल-7 में छात्राओं को परोसी गई चिली सोयाबीन की सब्जी में मरा हुआ मेंढक मिलने का दावा किया गया है. इस घटना के बाद छात्राओं में नाराजगी फैल गई और हॉस्टल के खाने की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं. मामला सामने आने के बाद यूनिवर्सिटी प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गए हैं. खास बात यह है कि कैंपस में पहले से ही पीलिया के मामले सामने आ रहे हैं. दो छात्राओं में पीलिया की पुष्टि हुई है, जबकि 10 से ज्यादा छात्राओं के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं.

खाने में मरा हुआ मेंढक मिलने के बाद जांच शुरू

हॉस्टल में खाने को लेकर शिकायत मिलने के बाद भुवनेश्वर नगर निगम (BMC) की एक विशेष टीम यूनिवर्सिटी पहुंची. टीम ने खाने और पीने के पानी के सैंपल इकट्ठा किए हैं. इन नमूनों को जांच के लिए भेज दिया गया है. रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा कि हॉस्टल में परोसा जा रहा खाना और पानी सुरक्षित है या नहीं. वहीं, 10 से ज्यादा छात्राओं के खून के सैंपल भी पीलिया की जांच के लिए भेजे गए हैं. कुछ छात्राओं ने उल्टी और दस्त की शिकायत भी की है. हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि इन बीमारियों का संबंध हॉस्टल के खाने या पानी से है या नहीं.

हॉस्टल में पहुंचाया गया 1,500 लीटर साफ पानी

छात्राओं की शिकायतों को देखते हुए यूनिवर्सिटी प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाए हैं. हॉस्टल में पीने के लिए 1,500 लीटर शुद्ध पानी की व्यवस्था की गई है. इसके अलावा अलग-अलग जगहों पर वॉटर बॉयलर भी लगाए गए हैं, ताकि छात्राओं को गर्म पानी मिल सके. सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यूनिवर्सिटी कैंपस की सभी खाने-पीने की दुकानों को फिलहाल बंद कर दिया गया है. साथ ही छात्राओं की शिकायतें सुनने और उनका समाधान करने के लिए 24 घंटे कंट्रोल रूम भी बनाया गया है.

कुलपति ने दिए जांच के आदेश

इस पूरे मामले पर यूनिवर्सिटी के वाइस-चान्सेलर प्रोफेसर डॉ. चंडी प्रसाद नंदा ने कहा कि हॉस्टल के खाने में संदिग्ध और बदबूदार पदार्थ मिलने की शिकायत को गंभीरता से लिया गया है. उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि खाने में मिला पदार्थ वास्तव में मेंढक था या कुछ और. वाइस-चान्सेलर ने सभी हॉस्टलों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं. साथ ही रजिस्ट्रार को हॉस्टलों का दौरा कर स्थिति का जायजा लेने के लिए कहा है. ओडिशा स्वास्थ्य विभाग और भुवनेश्वर नगर निगम की टीमें भी छात्राओं की स्वास्थ्य जांच कर रही हैं.

ये भी पढ़ें: Twisha Sharma Case: बहू की मौत के मामले में सास को बड़ा झटका, MP हाई कोर्ट ने क्यों खारिज की गिरिबाला सिंह की जमानत याचिका?

जांच रिपोर्ट आने के बाद होगी कार्रवाई

वाइस-चान्सेलर ने कहा कि खाने और पानी की जांच रिपोर्ट आने के बाद जरूरी कार्रवाई की जाएगी. इसके अलावा यूनिवर्सिटी प्रशासन कैंपस की सुविधाओं में सुधार कर ऐसी समस्याओं का स्थायी समाधान निकालने की योजना पर भी काम कर रहा है. फिलहाल छात्राओं में पीलिया के मामले और पेट से जुड़ी बीमारियों की शिकायतों ने चिंता बढ़ा दी है. अब सभी की नजर खाने और पानी की जांच रिपोर्ट पर है. इससे यह पता लगाने में मदद मिलेगी कि छात्राओं की तबीयत खराब होने के पीछे दूषित खाना या पानी जिम्मेदार है या नहीं.

ये भी पढ़ें:  West Bengal Horror Murder: पत्नी का सिर काटकर हाथ में लेकर घूमता रहा पति, फिर मंदिर पहुंचकर भगवान से मांगी माफी; बंगाल की वारदात देख कांप उठा पूरा गांव

MORE NEWS