Jammu Srinagar Vande Bharat: अक्सर लोग जम्मू दर्शन के लिए जाते रहते हैं, लेकिन अब लोगों के लिए रेलवे ने वंदे भारत एक्सप्रेस चलाई है जो कि सीधे श्रीनगर तक ले जाएगी.
Jammu Srinagar Vande Bharat: जम्मू-कश्मीर में लोगों को सीधा सफर करने के लिए इतने ऑप्शन नहीं मिलते हैं, लेकिन अब रेलवे ने लोगों की टेंशन को दूर कर दिया है. 30 अप्रैल से जम्मू और श्रीनगर के बीच सीधी ट्रेन चलने वाली है रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव संग अन्य लोगों ने जम्मू रेलवे स्टेशन से कश्मीर के लिए वंदे भारत को हरी झंडी दिखा दी है.
इस धमाकेदार शुरुआत के साथ दोनों राजधानी के बीच सफर सुहाना और आरामदायक हो जाएगा. वहीं कनेक्टिविटी की बात की जाए तो वो भी काफी मजबूत हो गई है. रेलवे के सूत्रों की माने तो ट्रेन से जुड़ी हर चीज पूरी हो चुकी है. ट्रेन से लेकर ट्रैक तक सब तैयार हो गया है और ट्रायल रन भी सफल रहा है.
हाल की बात की जाए तो आज के समय में दो वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन कटड़ा और श्रीनगर के बीच चल रही है और अब उसे जम्मू तक बढ़ाया जाएगा. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पहले 8 डिब्बों की ट्रेन चलती थी लेकिन अब ये अपग्रेड होकर 20 डब्बों की हो गई है. इस ट्रेन का जल्द ही नया टाइम टेबल भी आएगा.
आने वाले 30 अप्रैल को सचिवालय के कार्यालय जम्मू से बंद होकर श्रीनगर में 4 मई को खुलेंगे. ऐसे में ये ट्रेन उन यात्रियों के लिए काफी आरामदायक होने वाली है. इससे वहां के वर्कर्स को काफी सपोर्ट मिलेगा. जो लोग देश भर से जम्मू दर्शन के लिए आते हैं वो अब श्रीनगर भी घूमने जा सकेंगे क्योंकि वहां से सीधी ट्रेन है.
वैसे तो जम्मू-श्रीनगर जाने के लिए सड़क के रास्ते भी जा सकते हैं लेकिन जब लैंडस्लाइड होती है तो ये ट्रेन लोगों के लिए काफी सेफ ऑप्शन बन सकती है और लोगों को समय से उनके स्थान पर पहुंचा सकती है.
Virat Kohli Saves Gurnoor Brar Viral Video: भारत और न्यूजीलैंड के चौथे वनडे मुकाबले में…
Average Marriage Age of Women in India: भारत में महिलाओं की शादी की औसत उम्र…
Watch Video: केरल में मुस्लिम भाइयों ने 85 साल की हिंदू महिला को मुखाग्नि देकर…
Bijnor Teacher Viral Video: बिजनौर में सड़क और नाली नहीं बनने से परेशान महिला टीचर…
Silver Price 13 November 2026: 13 नवंबर को चांदी की कीमतों में तेजी लौटी. MCX…
Shimla Monkey Viral Video: शिमला में बंदर 81,800 रुपये छीनकर पेड़ पर चढ़ गया और…