<

Shivpuri Crime News: शादी में बुलाकर ले गए… फिर आई मौत की खबर, पत्नी ने कहा- मेरे पति की हत्या हुई

Shivpuri News: मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया. मृतक की पत्नी का दावा है उसके पति की हत्या की गई है. जानें पूरा मामला...

Shivpuri Crime News: शिवपुरी जिले में एक युवक की संदिग्ध मौत का मामला अब गंभीर आरोपों के चलते तूल पकड़ता जा रहा है. मृतक की पत्नी ने कलेक्टर को आवेदन सौंपकर अपने पति की हत्या का आरोप लगाया है और नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर सवाल उठाए हैं. साथ ही परिवार की सुरक्षा की मांग भी की है.

जानकारी के अनुसार, थाना सुभाषपुरा में अपराध क्रमांक 0026/2026 के तहत मामला दर्ज है. ग्राम बरौदा निवासी 28 वर्षीय गुलशन जाटव की 9 फरवरी 2026 को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी. मृतक की पत्नी प्रियंका जाटव का आरोप है कि उनके पति को पहले से ही कुछ लोगों द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा था.

क्या है परिजनों का आरोप?

आवेदन के मुताबिक, घटना वाले दिन आरोपियों ने गुलशन को यह कहकर घर से बुलाया कि गांव में शादी समारोह है. देर रात परिजनों को सूचना मिली कि उसके साथ मारपीट की गई है. जब वे मौके पर पहुंचे तो गुलशन की मौत हो चुकी थी. पीड़िता का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर गंभीर चोट (हेमेटोमा) को मौत का कारण बताया गया है, जिससे मारपीट की आशंका मजबूत होती है. इसके बावजूद अब तक आरोपियों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है.

पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि मामले के नामजद आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और उसके परिवार को जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं. इससे परिवार में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है. पीड़िता ने कलेक्टर से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए और उसके परिवार को सुरक्षा प्रदान की जाए, ताकि उन्हें न्याय मिल सके.

Disclaimer: The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Share
Published by
Ankush Upadhyay

Recent Posts

पितृपक्ष: पूर्वजों और दोहराते जीवन-पैटर्न को समझने का समय: Psychic Medium Daksh

नई दिल्ली,26 सितंबर: पितृपक्ष 2026 शुरू होने वाला है। इस मौके पर दिल्ली के Psychic…

Last Updated: September 29, 2026 18:52:18 IST

जम्मू राइजिंग समिट में ज़ीनत कुरैशी ने GCC बाजार से जुड़ने का सुझाव दिया

विशेष मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं; ‘डुग्गर दा सम्मान’ समारोह में प्रतिभाओं को…

Last Updated: September 29, 2026 18:37:23 IST

एलजीई इंडिया को इनोवेटिव एचआर प्रैक्टिसेज और सीएचओ को इम्पैक्टफुल एचआर लीडर अवार्ड

नई दिल्ली,28 सितंबर: बेंगलुरु में आयोजित 25वें एशिया पैसिफिक एचआरएम कांग्रेस अवार्ड्स 2026 में एलजी…

Last Updated: September 29, 2026 18:22:21 IST

20 साल की शादी का खौफनाक अंत; घरेलू कलेश ने ले ली रिपोर्टर की जिंदगी, पत्नी ने सिल-बट्टे से कर दी हत्या

Telangana Crime: तेलंगाना के मंचिरियल शहर में एक घरेलू विवाद हत्या का कारण बन गया.…

Last Updated: September 29, 2026 18:13:23 IST

सर्वोटेक ने ‘नवआरंभ 2026’ में नेक्स्ट-जेन सोलर इनवर्टर्स लॉन्च कर चैनल पार्टनरशिप का जश्न मनाया

नई दिल्ली,29 सितंबर: सर्वोटेक रिन्यूएबल पावर सिस्टम लिमिटेड सोलर और रिन्यूएबल एनर्जी समाधानों की भारत…

Last Updated: September 29, 2026 18:07:20 IST

हर बच्चे की थाली में सुरक्षित भोजन: पोषण, स्वच्छता और गुणवत्ता का संकल्प

नई दिल्ली,28 सितंबर: किसी बच्चे के लिए स्कूल में मिलने वाला भोजन केवल एक थाली…

Last Updated: September 29, 2026 17:52:21 IST