Live TV
Search
Home > राज्य > मध्य प्रदेश > MP: रीवा में अल्ट्राटेक माइंस में बड़ा हादसा, चट्टान गिरने से महिला मजदूर की मौके पर मौत, परिजनों ने लगाया ये आरोप

MP: रीवा में अल्ट्राटेक माइंस में बड़ा हादसा, चट्टान गिरने से महिला मजदूर की मौके पर मौत, परिजनों ने लगाया ये आरोप

Rewa News: एमपी के रीवा में UltraTech Cement की माइंस में एक भारी चट्टान महिला के ऊपर गिरने से वह उसके नीचे दब गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

Written By:
Last Updated: April 28, 2026 20:57:15 IST

Mobile Ads 1x1

MP News: रीवा जिले के ग्राम पंचायत बैजनाथ क्षेत्र स्थित UltraTech Cement की माइंस में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया. खदान में काम के दौरान ऊपर से भारी चट्टान गिरने से एक महिला मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है. मृतका की पहचान सुमित्रा साकेत, निवासी ग्राम बैजनाथ, के रूप में हुई है.

जानकारी के अनुसार, वह मंगलवार सुबह अपने पति और ससुर के साथ ट्रैक्टर लेकर खदान में पत्थर निकालने गई थी. इसी दौरान जब वह खदान के निचले हिस्से में कार्य कर रही थी, तभी अचानक ऊपरी हिस्से से एक विशाल चट्टान टूटकर नीचे आ गिरी.

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

चट्टान सीधे सुमित्रा के ऊपर गिरने से वह उसके नीचे दब गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई. हादसे की सूचना मिलते ही नौबस्ता और चोरहटा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने खदान प्रबंधन और अवैध खनन गतिविधियों पर गंभीर सवाल उठाए हैं. उनका आरोप है कि सुरक्षा मानकों की अनदेखी करते हुए खदानों में खतरनाक तरीके से सीधे घाट खड़े कर दिए गए हैं. साथ ही, लगातार की जा रही भारी ब्लास्टिंग से चट्टानें कमजोर हो चुकी हैं, जिससे इस तरह के हादसों का खतरा बढ़ गया है.

मशीन ऑपरेटर और डंपर चालक वहां से फरार

परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद मशीन ऑपरेटर और डंपर चालक वहां से फरार हो गए. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. 

यह हादसा एक बार फिर खदानों में सुरक्षा व्यवस्था और मजदूरों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करता है.

Disclaimer: The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.

MORE NEWS