Live TV
Search
Home > राज्य > मध्य प्रदेश > MP: आस्था और सेवा का संगम, श्योपुर के नोनार सरकार धाम में 28 अप्रैल को 351 लड़कियों का होगा सामूहिक विवाह

MP: आस्था और सेवा का संगम, श्योपुर के नोनार सरकार धाम में 28 अप्रैल को 351 लड़कियों का होगा सामूहिक विवाह

MP Latest News: नोनार सरकार धाम में 28 अप्रैल को नि:शुल्क सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया जाएगा. मंदिर परिसर में आयोजित होने वाला यह सामूहिक विवाह समारोह उन परिवारों के लिए राहत लेकर आया है, जो आर्थिक तंगी के चलते अपनी बेटियों के विवाह में असमर्थ हैं.

Written By:
Last Updated: April 24, 2026 21:23:38 IST

Mobile Ads 1x1

MP News: श्योपुर जिला मुख्यालय से करीब 50 किलोमीटर दूर स्थित नोनार सरकार धाम एक बार फिर आस्था के साथ समाज सेवा की मिसाल पेश करने जा रहा है. हर शनिवार हजारों श्रद्धालुओं से गुलजार रहने वाला यह मंदिर अब 28 अप्रैल को एक भव्य सामाजिक आयोजन का साक्षी बनेगा, जहां 351 गरीब और जरूरतमंद कन्याओं का नि:शुल्क सामूहिक विवाह संपन्न कराया जाएगा.

नोनार सरकार धाम अपनी चमत्कारी मान्यताओं और श्रद्धालुओं की अटूट आस्था के लिए क्षेत्र में विशेष पहचान रखता है. यहां महंत श्री गोपाल दास जी महाराज की तपस्या और सिद्ध बाबा हनुमान जी की महिमा के कारण दूर-दूर से लोग अपनी मन्नतें लेकर पहुंचते हैं. श्रद्धालुओं का विश्वास है कि इस धाम में सच्चे मन से की गई प्रार्थना अवश्य फलित होती है.

आर्थिक तंगी से परेशान परिवारों के लिए राहत

मंदिर परिसर में आयोजित होने वाला यह सामूहिक विवाह समारोह उन परिवारों के लिए राहत लेकर आया है, जो आर्थिक तंगी के चलते अपनी बेटियों के विवाह में असमर्थ हैं. इस आयोजन के माध्यम से न केवल सैकड़ों बेटियों का घर बसाने का कार्य किया जाएगा, बल्कि उन्हें सम्मानपूर्वक आवश्यक सामग्री और आशीर्वाद के साथ विदा भी किया जाएगा.

आयोजन की खास बात यह है कि इसमें समाज के विभिन्न वर्गों-स्थानीय नागरिकों, समाजसेवियों और दानदाताओं – का विशेष सहयोग मिल रहा है. सभी लोग इस पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभा रहे हैं, जिससे आयोजन को सफल बनाने में कोई कमी न रहे.

नोनार सरकार धाम दे रहा है ये संदेश

नोनार सरकार धाम लगातार यह संदेश दे रहा है कि सच्ची भक्ति केवल पूजा-अर्चना तक सीमित नहीं है, बल्कि जरूरतमंदों की सहायता और समाज के उत्थान में भी निहित है. यह सामूहिक विवाह समारोह न केवल क्षेत्र के लिए बल्कि पूरे प्रदेश के लिए एक प्रेरणादायक पहल बनकर उभर रहा है.

आयोजकों ने आमजन से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस पावन कार्य में सहभागी बनें और नवविवाहित जोड़ों को अपना आशीर्वाद प्रदान करें.

Disclaimer: The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.

MORE NEWS