Live TV
Search
Home > राज्य > मध्य प्रदेश > MP: शिवपुरी में आरक्षक की संदिग्ध मौत, अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम

MP: शिवपुरी में आरक्षक की संदिग्ध मौत, अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम

Shivpuri News: शिवपुरी में आरक्षक की मौत का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है. प्रारंभिक तौर पर पुलिस इसे हार्ट अटैक मान रही है. कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया है.

Written By:
Last Updated: April 24, 2026 20:33:31 IST

Mobile Ads 1x1

MP News: शिवपुरी जिले में पदस्थ पुलिस आरक्षक वीरेंद्र पाण्डेय (40) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. परिजन उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया. घटना से पुलिस महकमे और परिवार में शोक का माहौल है. जानकारी के अनुसार, वीरेंद्र पाण्डेय पिछले करीब ढाई वर्षों से मायापुर थाना में पदस्थ थे.

उनका परिवार शहर के पोहरी चौराहा स्थित पुलिस लाइन में निवास करता है. बताया गया है कि गुरुवार को वह शासकीय डाक लेकर शिवपुरी आए थे और रात में अपने घर पर ही रुके थे. शुक्रवार सुबह अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई. हालत गंभीर होने पर परिजन उन्हें तत्काल जिला अस्पताल ले गए, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई.

हार्ट अटैक की आशंका, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

आरक्षक की मौत का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है. प्रारंभिक तौर पर पुलिस इसे हार्ट अटैक मान रही है. कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया है. वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सामने आएगा. मृतक अपने पीछे एक बेटा और एक बेटी छोड़ गए हैं. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

Disclaimer: The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.

MORE NEWS