Shivpuri News: शिवपुरी में आरक्षक की मौत का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है. प्रारंभिक तौर पर पुलिस इसे हार्ट अटैक मान रही है. कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया है.
शिवपुरी में कॉन्सटेबल की मौत
MP News: शिवपुरी जिले में पदस्थ पुलिस आरक्षक वीरेंद्र पाण्डेय (40) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. परिजन उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया. घटना से पुलिस महकमे और परिवार में शोक का माहौल है. जानकारी के अनुसार, वीरेंद्र पाण्डेय पिछले करीब ढाई वर्षों से मायापुर थाना में पदस्थ थे.
उनका परिवार शहर के पोहरी चौराहा स्थित पुलिस लाइन में निवास करता है. बताया गया है कि गुरुवार को वह शासकीय डाक लेकर शिवपुरी आए थे और रात में अपने घर पर ही रुके थे. शुक्रवार सुबह अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई. हालत गंभीर होने पर परिजन उन्हें तत्काल जिला अस्पताल ले गए, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई.
आरक्षक की मौत का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है. प्रारंभिक तौर पर पुलिस इसे हार्ट अटैक मान रही है. कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया है. वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सामने आएगा. मृतक अपने पीछे एक बेटा और एक बेटी छोड़ गए हैं. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
Disclaimer: The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.
Pitru Paksha: पितृ पक्ष में श्राद्ध और पिंडदान को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा व्यक्त करने…
लुधियाना में एक सैनिक पर अपने साथी सैनिक की पत्नी के साथ बलात्कार का आरोप…
IND vs WI | KL Rahul 10,000 International Runs: वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे में…
Husband wife dispute: रतलाम के जावरा स्थित होटल प्रेसिडेंट में एक महिला ने अपने पति…
Rohit Sharma Fastest ODI Run as Opener: रोहित शर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ मैदान पर…
India Pakistan Final: एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को…