<
Categories: दिल्ली

तरुण मर्डर केस: उत्तम नगर हत्याकांड में दिल्ली पुलिस ने 500 पेज की चार्जशीट की दाखिल, अब खुलेगा राज

Uttam Nagar Tarun Case: उत्तम नगर में तरुण हत्याकांड मामले में दिल्ली पुलिस ने 500 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की. इसमें 20 आरोपियों को नामजद किया गया है. जानिए पूरी अपडेट.

Uttam Nagar Tarun Case: दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दिन एक मामूली से विवाद के कारण तरुण नाम के युवक की हत्या कर दी गई थी. अब इस हत्याकांड मामले में दिल्ली पुलिस ने 500 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है. इसमें कुल 20 आरोपियों को आरोपी बनाया गया है, जिसमें दो आरोपी नाबालिग हैं, जिनपर जुविनाइल बोर्ड के तहत कार्रवाई होगी. 

चार्जशीट में क्या जानकारी आई सामने

मामूली विवाद के चलते 26 वर्षीय तरुण की हत्या के मामले में दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए विस्तृत चार्जशीट दाखिल की है. यह घटना होली के दौरान हुई, जब तरुण को उसके घर के पास रोककर बेरहमी से लाठियों से पीटा गया था. गंभीर रूप से घायल तरुण ने हमले के एक दिन बाद दम तोड़ दिया. पुलिस की चार्जशीट में कुल 20 आरोपियों को नामजद किया गया है, जिनमें 2 नाबालिग भी शामिल हैं, और उनके खिलाफ जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड में सुनवाई की जाएगी. इस मामले में एससी/एसटी एक्ट, दंगा, अवैध जमावड़ा और मॉब लिंचिंग जैसी गंभीर धाराएं लगाई गई हैं, जिससे केस की गंभीरता साफ झलकती है.

यह खबर भी पढ़ें: सीएम रेस में ट्विस्ट! अमित शाह क्यों खुद संभाल रहे बंगाल की कमान? अन्य राज्यों में कौन बनें पर्यवेक्षक

दो आरोपी अभी भी फरार

तरुण हत्याकांड मामले में दो नाबालिगों की भूमिका सामने आने के बाद मामला जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड (JJB) को भी भेज दिया गया है. पुलिस ने अब भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 95 और 103(2) भी मामले में जोड़ दी हैं. फिलहाल दो आरोपी फरार हैं, जिनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किए जा चुके हैं.

होली के दिन हुई थी घटना

दिल्ली के उत्तम नगर (जय जे कॉलोनी) में 4 मार्च 2026 को होली के दिन 26 वर्षीय तरुण बटोलिया की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी. यह हत्या एक मामूली पानी के गुब्बारे के विवाद से शुरू होकर हिंसक झड़प में बदल गई थी.

Kamesh Dwivedi

पिछले पांच वर्षों से डिजिटल मीडिया में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इससे पहले Zee News और Amar Ujala में कार्यरत रहे हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में BA और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से MA की पढ़ाई की पूरी की. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ बॉलीवुड, हॉलीवुड, भोजपुरी, साउथ सिनेमा के अलावा मनोरंजन की अन्य खबरों के लेखन और विश्लेषण में माहिर हैं. साथ ही कई सेलेब्स के इंटरव्यू भी कर चुके हैं. इसके अलावा क्रिकेट, राजनीति के साथ साहित्य का भी गहन अध्ययन करने का शौक है.

Share
Published by
Kamesh Dwivedi

Recent Posts

पितृपक्ष: पूर्वजों और दोहराते जीवन-पैटर्न को समझने का समय: Psychic Medium Daksh

नई दिल्ली,26 सितंबर: पितृपक्ष 2026 शुरू होने वाला है। इस मौके पर दिल्ली के Psychic…

Last Updated: September 29, 2026 18:52:18 IST

जम्मू राइजिंग समिट में ज़ीनत कुरैशी ने GCC बाजार से जुड़ने का सुझाव दिया

विशेष मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं; ‘डुग्गर दा सम्मान’ समारोह में प्रतिभाओं को…

Last Updated: September 29, 2026 18:37:23 IST

एलजीई इंडिया को इनोवेटिव एचआर प्रैक्टिसेज और सीएचओ को इम्पैक्टफुल एचआर लीडर अवार्ड

नई दिल्ली,28 सितंबर: बेंगलुरु में आयोजित 25वें एशिया पैसिफिक एचआरएम कांग्रेस अवार्ड्स 2026 में एलजी…

Last Updated: September 29, 2026 18:22:21 IST

20 साल की शादी का खौफनाक अंत; घरेलू कलेश ने ले ली रिपोर्टर की जिंदगी, पत्नी ने सिल-बट्टे से कर दी हत्या

Telangana Crime: तेलंगाना के मंचिरियल शहर में एक घरेलू विवाद हत्या का कारण बन गया.…

Last Updated: September 29, 2026 18:13:23 IST

सर्वोटेक ने ‘नवआरंभ 2026’ में नेक्स्ट-जेन सोलर इनवर्टर्स लॉन्च कर चैनल पार्टनरशिप का जश्न मनाया

नई दिल्ली,29 सितंबर: सर्वोटेक रिन्यूएबल पावर सिस्टम लिमिटेड सोलर और रिन्यूएबल एनर्जी समाधानों की भारत…

Last Updated: September 29, 2026 18:07:20 IST

हर बच्चे की थाली में सुरक्षित भोजन: पोषण, स्वच्छता और गुणवत्ता का संकल्प

नई दिल्ली,28 सितंबर: किसी बच्चे के लिए स्कूल में मिलने वाला भोजन केवल एक थाली…

Last Updated: September 29, 2026 17:52:21 IST