<

‘प्योर विवाह 2026’ संपन्न: 75 जोड़े विवाह बंधन में, श्री रामकृष्ण एक्सपोर्ट्स (SRK) का 12वां समारोह

SRK नॉलेज फाउंडेशन (SRKKF) और श्री रामकृष्ण वेलफेयर ट्रस्ट के संयुक्त मार्गदर्शन में सूरत में यह  भव्य आयोजन संपन्न हुआ, जिसमें मंत्रियों, सांसदों सहित उद्योग जगत की कई प्रतिष्ठित हस्तियाँ साक्षी बनीं।  सूरत (गुजरात), फरवरी 26: शहर में सामाजिक सेवा का एक प्रेरक उदाहरण बनकर उभरा ‘प्योर विवाह -लग्नोत्सव 2026’ शनिवार, 21 फरवरी 2026 को मोटा वराछा में…

SRK नॉलेज फाउंडेशन (SRKKF) और श्री रामकृष्ण वेलफेयर ट्रस्ट के संयुक्त मार्गदर्शन में सूरत में यह  भव्य आयोजन संपन्न हुआ, जिसमें मंत्रियों, सांसदों सहित उद्योग जगत की कई प्रतिष्ठित हस्तियाँ साक्षी बनीं।

सूरत (गुजरात), फरवरी 26: शहर में सामाजिक सेवा का एक प्रेरक उदाहरण बनकर उभरा ‘प्योर विवाह -लग्नोत्सव 2026’ शनिवार, 21 फरवरी 2026 को मोटा वराछा में भव्य रूप से संपन्न हुआ। श्री रामकृष्ण एक्सपोर्ट्स प्रा. लि. (SRK)की CSR शाखा, SRK नॉलेज फाउंडेशन (SRKKF) और श्री रामकृष्ण वेलफेयर ट्रस्ट के संयुक्त मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में 75 बेटियों का विवाह पूरे सम्मान के साथ कराया गया। प्योर विवाह’ श्रृंखला का यह 12वां आयोजन था, जिसके साक्षी 15,000 से अधिक लोग बने। 2015 से शुरू हुए ‘प्योर विवाह’ के माध्यम से अब तक 1000 से अधिक जोड़ों का विवाह इस मंच से कराया जा चुका है, जो समाज के लिए एक उल्लेखनीय उपलब्धि मानी जा रही है।

प्योर विवाह 2026

इस सामूहिक विवाह महोत्सव के पीछे की भावना के प्रेरणास्रोत SRK और SRKKF के फाउंडर चेयरमैन एमेरिटस श्री गोविंदभाई धोलकिया के विचार हैं। उनका विश्वास है कि,“सेवा करने के लिए आपको बहुत दूर जाने की जरूरत नहीं है,अपने आसपास के लोगों के लिए कुछ अच्छा कीजिए।”’प्योर विवाह’ की पूरी अवधारणा इसी विचार पर आधारित है। वे प्रत्येक बेटी को SRK परिवार की बेटी के समान मानते हैं और उन्हें सम्मान, आनंद और आत्मीयता के साथ विदा करने की भावना से यह समारोह आयोजित किया जाता है।

कार्यक्रम के दौरान बारात आगमन,हस्तमिलाप,आशीर्वचन समारोह,भोज और कन्याविदाई जैसे सभी धार्मिक विधि-विधानों को पारंपरिक रूप से संपन्न किया गया। SRK परिवार की ओर से बेटियों को 3 लाख रुपये से अधिक का गृहस्थी का सामान (करियावर) प्रदान किया गया।  विदाई के समय पूरा माहौल भावुक कर देने वाले दृश्यों से भर गया था।

प्योर विवाह 2026

समारोह का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री श्री सी. आर. पाटिल और भारत के कानून एवं न्याय मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में गुजरात के गृह राज्य मंत्री श्री हर्ष संघवी उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में सूरत नगर निगम के मेयर श्री दक्षेश मवानी, सूरत के कलेक्टर श्री सौरभ पारधी, सूरत शहर के पुलिस कमिश्नर श्री अनुपम सिंह गहलोत और भारतीय नौसेना के कैप्टन श्याम कुमार सहित राज्य और देशभर के सांसद, विधायक और उच्च अधिकारी उपस्थित रहे तथा नवदंपतियों को आशीर्वाद दिया।

इस कार्यक्रम में SRK ग्रुप के गोविंदभाई धोलकिया, दिनेशभाई नारोला,अरजणभाई धोलकिया, जयंतीभाई नारोला और राहुलभाई धोलकिया द्वारा अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया गया। आयोजकों ने बताया कि ‘प्योर विवाह आज केवल एक सामूहिक विवाह समारोह नहीं, बल्कि समाज में बेटियों के सम्मान और गौरव के लिए एक मानवीय अभियान बन चुका है।

(The article has been published through a syndicated feed. Except for the headline, the content has been published verbatim. Liability lies with original publisher.)

Indianews Webdesk

Recent Posts

Haryana: शर्मनाक! बेटी को नींद की गोली देकर खेत में ले जाती थी, युवक करता था गलत काम, पास में बैठी रहती थी मां

Haryana News: छात्रा ने आरोप लगाया कि पहली बार 1 अगस्त की रात करीब साढ़े…

Last Updated: November 20, 2026 21:17:31 IST

सेना के ड्राइवर का चालान काटना MVI को पड़ा भारी, ड्यूटी से हटाई गईं अधिकारी, प्रशासन ने मांगी माफी

Army Driver Challan: असम के जोरहाट में सीट बेल्ट नहीं लगाने पर सेना के चालक…

Last Updated: November 20, 2026 21:06:07 IST

Uttarakhand Crime: दूसरे की पत्नी को अपने साथ रखना चाहता था पूर्व सीआरपीएफ जवान, इनकार करने पर किया कांड, पति ने ले रखा था पैसा

Uttarakhand Crime News: पुलिस के अनुसार, संजय कुमार ने वर्ष 2024 में सीआरपीएफ से वीआरएस लिया…

Last Updated: November 20, 2026 20:57:37 IST

CM Yogi Mother Death: सीएम योगी आदित्यनाथ की माता के निधन पर आजम खान ने कह दी बड़ी बात, बोले- ‘मां जैसी दौलत…’

CM Yogi Mother Death: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी के शुक्रवार…

Last Updated: November 20, 2026 19:46:29 IST

Aishwarya Rai Bodyguard: सलमान खान से ऐश्वर्या राय को बचाने के लिए रखा गया था बॉडीगार्ड? केतन कराडे ने सुनाया पुराना किस्सा

Aishwarya Rai Bodyguard: अभिनेता और बॉडीबिल्डर केतन कराडे ने दावा किया है कि करीब 20…

Last Updated: November 20, 2026 19:27:59 IST

Tulsi Vivah Katha in Hindi: क्यों हुआ था माता तुलसी और भगवान शालिग्राम का विवाह? पढ़ें पूरी कथा

Tulsi Vivah Katha in Hindi: जानें माता तुलसी और भगवान शालिग्राम के विवाह की पौराणिक…

Last Updated: November 20, 2026 19:17:12 IST