मुरादाबाद के कुंदरकी थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां गुरुवार को घर का सामान लेने के लिए मार्केट गई महिला वापस ही नहीं लौटी. इधर महिला के 3 मासूमों को रो-रो के बुरा हाल तो वहीं, परिजन भी अब महिला को ढूंढकर थक गए हैं. पुलिस भी जांच में जुटी है, लेकिन महिला का कोई सुराग नहीं मिल पा रहा.
घर का सामान लेने गई महिला कहां हो गई गायब? 2 दिन से दर-दर भटक रहे परिजन, मोबाइल बंद, पुलिस भी परेशान!
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पुलिस को भी चिंता में डाल दिया है. दरअसल, ये मामला कुंदरकी थाना क्षेत्र के गांव कमालपुर का है, जहां फतेहाबाद निवासी सकलेन ने पुलिस में अपनी पत्नी की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई है.
इस मामले में शिकायतकर्ता का कहना है कि बीते गुरुवार की दोपहर उनकी पत्नी शबाना बच्चों को घर पर छोड़कर कुंदरकी बाजार से कुछ घरेलू सामान खरीद कर लाने की बात कह कर घर से बाहर निकली थी. लेकिन देर शाम तक शबाना घर वापस नहीं लौटी.
शिकायतकर्ता ने जानकारी की है कि पत्नी शबाना का नंबर लगाने पर फोन भी बंद आया. फोन बंद होने पर परिजन घबरा गए और शबाना को तलाश करने लगे. लेकिन कुछ पता नहीं लग सका. देर रात थाने पहुंचकर गुमशुदगी की सूचना पुलिस को दी. आज 2 दिन बीत जाने के बाद भी शबाना का कोई सुराग नहीं मिल सका है.
सकलैन ने बताया कि उनके तीन मासूम छोटे-छोटे बच्चे-आर्शवी (4 वर्ष) असद (3 वर्ष) सुभान अली (2 वर्ष) हैं. बच्चे मां को याद करके रो रहे हैं तथा बिखते हुए शबाना को घर वापस ले आने की पिता से गुहार लग रहा हैं.
वहीं मामले के संबंध में पुलिस का कहना है कि गुमशुदा की तलाश की जा रही है.
ये भी पढ़ें:- UP Police Half-Encounter: 24 मुकदमों वाला शातिर बदमाश गोली खाकर ही माना, माल जब्त, साथी फरार, पुलिस करेगी इलाज
Disclaimer: The article is a part of a syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for the accuracy of the facts.
Bhind honeytrap case: मध्य प्रदेश के भिंड जिले में 53 वर्षीय किसान को कथित तौर…
Most Sixes in T20 International: T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड किस…
UP News: उत्तर प्रदेश के औरैया जिले से कुछ वीडियो सामने आ रही हैं, जिनमें…
Varanasi Factory Blast: वाराणसी के सारनाथ स्थित पैगंबरपुर में अवैध पटाखा फैक्टरी में तेज धमाका…
Divya Mittal New Political Party: पूर्व IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने अपनी नई राजनीतिक पार्टी…
Shai Hope IPL Auction 2027: भारत दौरे पर शाई होप का तूफान! वनडे के बाद…