उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पुलिस को भी चिंता में डाल दिया है. दरअसल, ये मामला कुंदरकी थाना क्षेत्र के गांव कमालपुर का है, जहां फतेहाबाद निवासी सकलेन ने पुलिस में अपनी पत्नी की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई है.
मार्केट से नहीं लौटी वापस
इस मामले में शिकायतकर्ता का कहना है कि बीते गुरुवार की दोपहर उनकी पत्नी शबाना बच्चों को घर पर छोड़कर कुंदरकी बाजार से कुछ घरेलू सामान खरीद कर लाने की बात कह कर घर से बाहर निकली थी. लेकिन देर शाम तक शबाना घर वापस नहीं लौटी.
2 दिन से फोन बंद
शिकायतकर्ता ने जानकारी की है कि पत्नी शबाना का नंबर लगाने पर फोन भी बंद आया. फोन बंद होने पर परिजन घबरा गए और शबाना को तलाश करने लगे. लेकिन कुछ पता नहीं लग सका. देर रात थाने पहुंचकर गुमशुदगी की सूचना पुलिस को दी. आज 2 दिन बीत जाने के बाद भी शबाना का कोई सुराग नहीं मिल सका है.
बच्चों का रोर-रोकर बुरा हाल
सकलैन ने बताया कि उनके तीन मासूम छोटे-छोटे बच्चे-आर्शवी (4 वर्ष) असद (3 वर्ष) सुभान अली (2 वर्ष) हैं. बच्चे मां को याद करके रो रहे हैं तथा बिखते हुए शबाना को घर वापस ले आने की पिता से गुहार लग रहा हैं.
वहीं मामले के संबंध में पुलिस का कहना है कि गुमशुदा की तलाश की जा रही है.
ये भी पढ़ें:- UP Police Half-Encounter: 24 मुकदमों वाला शातिर बदमाश गोली खाकर ही माना, माल जब्त, साथी फरार, पुलिस करेगी इलाज
Disclaimer: The article is a part of a syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for the accuracy of the facts.