<

‘मर्डर भी हुआ तो बाप…’, विधायक के बेटे ने दिखाई रंगदारी! कीड़े-मकोड़े की तरह लोगों को कुचला

शिवपुरी: पिछोर से बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी के बेटे दिनेश लोधी  पिता की सत्ता का घमंड सर चढ़कर बोल रहा है. हाल ही में उसने करैरा बाजार में पांच लोगों पर थार चढ़ा दी है. वहीं इलाके में उसका खौफ इतना ज्यादा है कि थाने की पुलिस ने पहले अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है.

BJP MLA Pritam Lodhi Son News: मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के पिछोर से बीजेपी के विधायक प्रीतम लोधी के बेटे दिनेश लोधी  पिता की सत्ता का घमंड सर चढ़कर बोल रहा है. हाल ही में उसने करैरा नगर में फिर से गुंडागर्दी की है. सत्ता के नशे में चूर इस व्यक्ति ने पांच लोगों पर थार चढ़ा दी. 

थार चढाने के बाद उसने उन लोगों को अस्पताल भी नहीं भेजा, बल्कि वह जिम करने चला गया. हद तो तब हो गयी जब उसने लोगों पर ही आरोप लगा दिया कि हॉर्न बजा रहे थे, फिर भी सड़क पर बाइक क्यों लहरा रहे थे. बता दें कि यह पहली घटना नहीं है, इससे पहले भी बिगड़ैल दिनेश लोधी ने क्षेत्र में गुंडागर्दी की है. एमपी में बीजेपी की नई सरकार बनने के 20 दिन बाद ही उसने ग्वालियर में एक करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी थी.

बाप की सत्ता के नशे में चूर

दिनेश लोधी पर अपने पिता की सत्ता का नशा इस कदर चढ़ा हुआ था कि वह पुलिस वालों के सामने कह रहा था कि बाप हमारा विधायक है. वह तो मर्डर भी निपटा देगा, इसलिए तुम लोग घर जाओ. पुलिस बेबस होकर चुपचाप सरेराह आतंक मचाने वाले दिनेश लोधी की सुनती रही. दिनेश लोधी का आतंक इतना ज्यादा है कि शिवपुरी पुलिस ने शुरुआत में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया था.

पांच लोगों पर चढ़ा दी थार

दिनेश लोधी ने करैरा बाजार में पांच लोगों पर थार चढ़ा दी. इस घटना में सभी 5 लोगों को चोटें आई हैं. उनका अस्पताल में इलाज करवाया जा रहा है. इन पीड़ितों ने विधायक के बेटे के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है. विधायक पुत्र से जब इस लापरवाही के बारे में पूछा गया तो उसने कहा कि ब्रेक है. सायरन दे रहा हूं, हॉर्न दे रहा हूं… तो लहरा काहे रहा था. वह सड़क पर ही पीड़ितों को धमकाने लगा.

बता दें कि बीजेपी विधायक का बिगडै़ल बेटा बिना नंबर की थार गाड़ी दौड़ा रहा था. उस पर शान से विधायक प्रीतम लोधी स्टीकर लगा हुआ था. मगर शिवपुरी की पुलिस आंख पर पट्टी बांध रखी थी. किसी की हिम्मत नहीं थी कि विधायक के बेटे के खिलाफ कोई कार्रवाई करे.

कार्रवाई करने में डर रही थी पुलिस

शिवपुरी के करैरा नगर में दिनेश लोधी का टेरर इतना ज्यादा है कि पुलिस उसके खिलाफ कार्रवाई करने और FIR दर्ज करने में भी कांप रही थी. जब मीडिया में खबर फैलने लगी तब जाकर दिनेश लोधी के खिलाफ एफआईआर में दर्ज हुआ है. मामले के तूल पकड़ने पर मीडिया से बात करते हुए करैरा एसडीओपी आयुष जाखड़ ने सफाई देते हुए कहा कि पहले वाली एफआईआर में टेक्निकल गलती थी. मैंने थाने पहुंचकर उसमें सुधार करवाई है. साथ ही थार गाड़ी पर जो लिखा है, उसका भी एफआईआर दर्ज है.  

Shivangi Shukla

वर्तमान में शिवांगी शुक्ला इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. हेल्थ, बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा रिसर्च बेस्ड आर्टिकल और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करती हैं. तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है. डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Share
Published by
Shivangi Shukla

Recent Posts

Riyadh Airport Attack: रियाद एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों का कहर! अमेरिकी समेत 12 की मौत, 300 से ज्यादा घायल; दहला उठा सऊदी अरब

Riyadh Airport Attack: हूती विद्रोहियों के हमले की जिम्मेदारी लेने और सऊदी अधिकारियों द्वारा हताहतों…

Last Updated: October 11, 2026 08:21:14 IST

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, दिल्ली से मुंबई तक जानें अपने शहर में आज क्या है भाव?

Petrol Diesel Price Today 11 October 2026: रविवार को पेट्रोल-डीजल के दामों पर नजर डालें.…

Last Updated: October 11, 2026 07:40:20 IST

Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली के इन रास्तों पर आज भी लग सकता है लंबा जाम! घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें एडवाइजरी

Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली में रविवार को सीजेपी प्रदर्शन के चलते नई और मध्य…

Last Updated: October 11, 2026 07:16:34 IST

Navratri Day 1: आज से शुरू नवरात्रि, मां शैलपुत्री की पूजा में न करें ये गलती; जानें मंत्र और प्रिय भोग

Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि 2026 की शुरुआत आज 11 अक्टूबर से हो रही है.…

Last Updated: October 11, 2026 06:39:51 IST

Delhi Weather Today: नवरात्रि के पहले दिन कैसा रहेगा दिल्ली में मौसम का मिजाज? जानें आज बारिश होगी या धूप करेगी परेशान

Delhi Weather Today 11 October 2026: नवरात्रि के बीच दिल्ली में आज बादल, गर्मी और…

Last Updated: October 11, 2026 06:23:31 IST