<
Categories: CareerEducation

Google Story: छोटे कदम ही बनाते हैं बड़ा रास्ता, गूगल तक पहुंचने का सफर, कन्फ्यूजन से क्लैरिटी तक, ऐसी है कहानी

Google Job Story: करियर में कन्फ्यूजन सामान्य है. सब कुछ पहले से तय होना जरूरी नहीं है. छोटे कदम उठाएं, नए अनुभव लें, धीरे-धीरे आपका रास्ता खुद साफ हो जाएगा.

Google Job Story: करियर को लेकर असमंजस आज के युवाओं के लिए एक आम चुनौती बन चुका है. ऐसे में Google की डिजिटल मार्केटिंग टीम में शामिल हुए कपूर की कहानी न सिर्फ़ प्रेरणादायक है, बल्कि एक मजबूत संदेश भी देती है. सफलता हमेशा स्पष्ट योजना से नहीं, बल्कि छोटे-छोटे कदमों से शुरू होती है.

कपूर ने अपनी उपलब्धि को किसी मंज़िल का अंत नहीं, बल्कि एक नई शुरुआत बताया. उनका मानना है कि जीवन में हर चीज़ पहले से तय होना ज़रूरी नहीं है. कई बार रास्ता चलते-चलते ही बनता है. उन्होंने युवाओं को सलाह दी कि अगर वे कन्फ्यूज़ हैं, तो यह पूरी तरह सामान्य है, बस शुरुआत करना ज़रूरी है.

उनके शब्दों में अगर आप असमंजस में हैं, तो घबराने की ज़रूरत नहीं. हर चीज़ का जवाब पहले से पता होना जरूरी नहीं है. अलग-अलग चीज़ें आज़माइए, यह समझिए कि आपको किस काम में मज़ा आता है फिर धीरे-धीरे रास्ता खुद साफ हो जाएगा.

छोटे कदम, बड़ा बदलाव

कपूर की सोच का सबसे अहम पहलू यही है कि उन्होंने “छोटे कदम” लेने पर जोर दिया. अक्सर लोग तब तक इंतजार करते रहते हैं जब तक उन्हें पूरी स्पष्टता नहीं मिल जाती, लेकिन यही इंतजार कई बार प्रगति को रोक देता है. कपूर का संदेश साफ है. एक्शन लेने से ही स्पष्टता आती है, सोचते रहने से नहीं.

सोशल मीडिया पर मिली जबरदस्त सराहना

कपूर की यह पोस्ट सोशल मीडिया, खासकर LinkedIn पर तेजी से वायरल हो गई. हजारों यूज़र्स ने उनकी यात्रा की सराहना की और इसे बेहद प्रेरणादायक बताया. एक यूज़र ने लिखा कि यह सिर्फ़ मंज़िल तक पहुंचने की कहानी नहीं है, बल्कि लगातार प्रयास, जिज्ञासा और प्रयोग करने की इच्छाशक्ति की मिसाल है. उन्होंने कहा कि कपूर की यात्रा यह साबित करती है कि स्पष्टता सोचने से नहीं, बल्कि कुछ करके दिखाने से आती है.

युवाओं को मिली नई उम्मीद

एक अन्य यूज़र, जो एक Tier-3 कॉलेज का छात्र है, ने कमेंट किया कि वह अभी अपने करियर को लेकर एक्सपेरिमेंट कर रहा है और कपूर की कहानी उसे आगे बढ़ने की हिम्मत देती है. उन्होंने लिखा कि ऐसी कहानियां उन छात्रों के लिए बेहद जरूरी हैं, जो खुद को लेकर असमंजस में हैं.

मेहनत का मिला फल

कई लोगों ने यह भी बताया कि उन्होंने कपूर को इस मुकाम तक पहुंचने के लिए लगातार मेहनत करते देखा है. एक यूज़र ने लिखा कि उनकी सफलता पूरी तरह से उनके समर्पण और कड़ी मेहनत का परिणाम है. कपूर की यात्रा हमें यह सिखाती है कि करियर में स्पष्टता अचानक नहीं आती. इसके लिए प्रयोग करना, गलतियां करना और लगातार आगे बढ़ना जरूरी है.

Munna Kumar

11+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और डिजिटल में SEO-आधारित कंटेंट, डेटा इनसाइट्स और प्रभावी स्टोरीटेलिंग में विशेषज्ञ. रणनीति, क्रिएटिविटी और टेक्निकल स्किल्स के साथ उच्च-गुणवत्ता, आकर्षक और विश्वसनीय कंटेंट तैयार करना शामिल है. अभी इंडिया न्यूज में कार्यरत हूं. इससे पहले नेटवर्क18, जी मीडिया, दूरदर्शन आदि संस्थानों में कार्य करने का अनुभव रहा है.

Share
Published by
Munna Kumar
Tags: Google Job

Recent Posts

संविधान पे चर्चा 4.0 में पारुल विश्वविद्यालय में विधिज्ञों ने संविधान पर की परिचर्चा

वडोदरा (गुजरात) [भारत], 1 अक्टूबर: पारूल विश्वविद्यालय में अपने अनुठे कानून सम्बन्धित कॉन्क्लेव संविधान पे…

Last Updated: October 1, 2026 18:07:29 IST

Odisha News: मास्क पहनकर फ्लैट में घुसा दरिंदा, बंदूक की नोक पर महिला के साथ की हैवानियत, FIR दर्ज

भुवनेश्वर में एक अजनबी महिला के अपार्टमेंट में जबरदस्ती घुस गया और उसने बंदूक की…

Last Updated: October 1, 2026 18:00:21 IST

‘वो मेरी शादी…’ लड़की की मर्जी के खिलाफ अधेड़ से तय की सगाई, तो थाने पहुंचकर दर्ज कराई शिकायत

UP Crime: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है.…

Last Updated: October 1, 2026 17:53:27 IST

पारूल विश्वविद्यालय ने वर्बल ड्युएल 2026 राज्य स्तरीय अंतर-विश्वविद्यालय चर्चा का आयोजन किया

वडोदरा (गुजरात) [भारत], 30 सितंबर: पारूल विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर डेवलपमेंट अँड कम्युनिकेशन (सीडैक) द्वारा…

Last Updated: October 1, 2026 17:52:21 IST

Bihar News: गया पितृपक्ष मेले में ड्यूटी टाइम पर पुलिसकर्मी ने बनाई रील, प्रशासन हुआ सख्त, हो सकती है गंभीर कार्रवाई

गया पितृ पक्ष मेले में सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात बिहार पुलिस की कांस्टेबल साक्षी अग्रवाल…

Last Updated: October 1, 2026 17:37:41 IST

Invertis University HackBhoomi 2.0 में 1,400 Students, 100 Teams SIH के लिए Nominated

नई दिल्ली,30 सितंबर: किसी idea को solution में बदलने के लिए सिर्फ सोच काफी नहीं…

Last Updated: October 1, 2026 17:37:31 IST