Ludhiana Ambedkar statue: लुधियाना के जालंधर बाईपास चौक पर बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के गले में अज्ञात व्यक्ति द्वारा जूतों का हार डालने से तनाव फैल गया. घटना के विरोध में स्थानीय लोगों और वाल्मीकि समाज ने धरना प्रदर्शन किया, जिससे यातायात प्रभावित हुआ. मौके पर पहुंचे एडीसीपी-1 ने आरोपित की जल्द गिरफ्तारी और प्रतिमा की सुरक्षा बढ़ाने का भरोसा दिया.
लुधियाना में आंबेडकर प्रतिमा के अपमान पर बवाल
Ludhiana Ambedkar statue: पंजाब के लुधियाना में मंगलवार को उस समय तनाव की स्थिति बन गई, जब जालंधर बाईपास चौक पर स्थापित बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया. अज्ञात व्यक्ति ने प्रतिमा के गले में जूतों का हार डाल दिया. घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों और वाल्मीकि समाज के लोगों में भारी आक्रोश फैल गया. देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए और धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया.
बाबा साहेब की प्रतिमा के गले में जूतों का हार डाले जाने की खबर फैलते ही लोग जालंधर बाईपास चौक पहुंचने लगे. प्रदर्शनकारियों ने इस घटना को बेहद गंभीर और अपमानजनक बताते हुए आरोपित की जल्द गिरफ्तारी की मांग की. लोगों का कहना था कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.
घटना के विरोध में बड़ी संख्या में लोगों के एकत्रित होने और धरना देने से जालंधर बाईपास चौक पर यातायात प्रभावित हो गया. सड़क पर वाहनों की कतार लग गई और लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. प्रदर्शनकारियों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ भी नाराजगी जताई. लोगों ने साफ कहा कि जब तक इस घटना को अंजाम देने वाले व्यक्ति की पहचान कर उसे गिरफ्तार नहीं किया जाता, तब तक उनका प्रदर्शन जारी रहेगा.
मामले की सूचना मिलते ही एडीसीपी 1 समीर वर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे. उन्होंने प्रदर्शन कर रहे लोगों से बातचीत की और उन्हें भरोसा दिलाया कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. उन्होंने कहा कि इस कृत्य के लिए जो भी जिम्मेदार पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और आरोपित को गिरफ्तार किया जाएगा. पुलिस अधिकारियों के आश्वासन के बाद स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया गया. पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है और प्रतिमा के साथ छेड़छाड़ करने वाले व्यक्ति की पहचान करने में जुटी है.
एडीसीपी 1 ने बताया कि जालंधर बाईपास चौक पर लगी बाबा साहेब की प्रतिमा की सुरक्षा को लेकर भी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं. प्रतिमा के आसपास शीशे लगाने की योजना पर भी काम किया जा रहा है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटना को रोका जा सके. इसके लिए डीसी कार्यालय को भी लिखकर भेजा गया है. प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के साथ ही पुलिस मामले में आरोपित की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है.
विशेष मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं; ‘डुग्गर दा सम्मान’ समारोह में प्रतिभाओं को…
नई दिल्ली,28 सितंबर: बेंगलुरु में आयोजित 25वें एशिया पैसिफिक एचआरएम कांग्रेस अवार्ड्स 2026 में एलजी…
Telangana Crime: तेलंगाना के मंचिरियल शहर में एक घरेलू विवाद हत्या का कारण बन गया.…
नई दिल्ली,29 सितंबर: सर्वोटेक रिन्यूएबल पावर सिस्टम लिमिटेड सोलर और रिन्यूएबल एनर्जी समाधानों की भारत…
नई दिल्ली,28 सितंबर: किसी बच्चे के लिए स्कूल में मिलने वाला भोजन केवल एक थाली…
UP Crime: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में एक सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल और उनकी पत्नी,…