Live TV
Search
Home > राज्य > पंजाब > आंबेडकर प्रतिमा के साथ शर्मनाक हरकत, प्रदर्शनकारियों ने कहा- बाबा साहेब का अपमान नहीं सहेंगे, गिरफ्तारी तक नहीं हटेंगे

आंबेडकर प्रतिमा के साथ शर्मनाक हरकत, प्रदर्शनकारियों ने कहा- बाबा साहेब का अपमान नहीं सहेंगे, गिरफ्तारी तक नहीं हटेंगे

Ludhiana Ambedkar statue: लुधियाना के जालंधर बाईपास चौक पर बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के गले में अज्ञात व्यक्ति द्वारा जूतों का हार डालने से तनाव फैल गया. घटना के विरोध में स्थानीय लोगों और वाल्मीकि समाज ने धरना प्रदर्शन किया, जिससे यातायात प्रभावित हुआ. मौके पर पहुंचे एडीसीपी-1 ने आरोपित की जल्द गिरफ्तारी और प्रतिमा की सुरक्षा बढ़ाने का भरोसा दिया.

Written By:
Last Updated: 2026-09-09 00:00:01

Mobile Ads 1x1

Ludhiana Ambedkar statue: पंजाब के लुधियाना में मंगलवार को उस समय तनाव की स्थिति बन गई, जब जालंधर बाईपास चौक पर स्थापित बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया. अज्ञात व्यक्ति ने प्रतिमा के गले में जूतों का हार डाल दिया. घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों और वाल्मीकि समाज के लोगों में भारी आक्रोश फैल गया. देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए और धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया.

प्रतिमा के साथ छेड़छाड़ से भड़का लोगों का गुस्सा

बाबा साहेब की प्रतिमा के गले में जूतों का हार डाले जाने की खबर फैलते ही लोग जालंधर बाईपास चौक पहुंचने लगे. प्रदर्शनकारियों ने इस घटना को बेहद गंभीर और अपमानजनक बताते हुए आरोपित की जल्द गिरफ्तारी की मांग की. लोगों का कहना था कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

धरने से जालंधर बाईपास चौक पर लगा लंबा जाम

घटना के विरोध में बड़ी संख्या में लोगों के एकत्रित होने और धरना देने से जालंधर बाईपास चौक पर यातायात प्रभावित हो गया. सड़क पर वाहनों की कतार लग गई और लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. प्रदर्शनकारियों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ भी नाराजगी जताई. लोगों ने साफ कहा कि जब तक इस घटना को अंजाम देने वाले व्यक्ति की पहचान कर उसे गिरफ्तार नहीं किया जाता, तब तक उनका प्रदर्शन जारी रहेगा.

मौके पर पहुंची पुलिस, जल्द गिरफ्तारी का दिया भरोसा

मामले की सूचना मिलते ही एडीसीपी 1 समीर वर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे. उन्होंने प्रदर्शन कर रहे लोगों से बातचीत की और उन्हें भरोसा दिलाया कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. उन्होंने कहा कि इस कृत्य के लिए जो भी जिम्मेदार पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और आरोपित को गिरफ्तार किया जाएगा. पुलिस अधिकारियों के आश्वासन के बाद स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया गया. पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है और प्रतिमा के साथ छेड़छाड़ करने वाले व्यक्ति की पहचान करने में जुटी है.

प्रतिमा की सुरक्षा बढ़ाने की तैयारी

एडीसीपी 1 ने बताया कि जालंधर बाईपास चौक पर लगी बाबा साहेब की प्रतिमा की सुरक्षा को लेकर भी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं. प्रतिमा के आसपास शीशे लगाने की योजना पर भी काम किया जा रहा है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटना को रोका जा सके. इसके लिए डीसी कार्यालय को भी लिखकर भेजा गया है. प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के साथ ही पुलिस मामले में आरोपित की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है.

MORE NEWS