<
Categories: पंजाब

जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव 2025 में AAP ने मारी बाजी, कांग्रेस-अकाली में नंबर 2 के लिए मुकाबला

Punjab Local Body Election Result 2025 LIVE Updates: पंजाब में जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव 2025 में आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन बहुत ही उम्दा रहा.

Punjab Local Body Election Result 2025 LIVE Updates: पंजाब में जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव 2025 में सत्तासीन आम आदमी पार्टी का जलवा दिखाई दिया. मुख्य मुकाबला आम आदमी पार्टी, भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच देखने को मिला. कुछ सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी ताकत दिखाई. बावजूद इसके सत्तासीन AAP के उम्मीदवारों ने बड़ी जीत हासिल की.

पंजाब में ज़िला परिषद चुनाव के परिण

AAP : 145

कांग्रेस: 30

अकाली दल: 26

बीजेपी: 6

बीएसपी: 3

अन्य: 7

यहां पर बता दें कि 15 दिसंबर, 2025 को पंजाब में 22 जिला परिषदों के 347 जोन और 153 पंचायत समितियों के 2,838 जोन के सदस्यों को चुनने के लिए मतदान हुआ था. इसमें पूरे प्रदेश से 48 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था. वहीं, परिणाम ने बता दिया है कि पंजाब में आम आदमी पार्टी का जादू अब भी बरकरार है.

123 जोन में जीत हासिल कर चुकी है AAP

पंजाब में निकाय चुनाव परिणाम में बुधवार सुबह 8 बजे शुरू हुई गिनती के साथ ही आम आदमी पार्टी ने बढ़त बना ली थी. जो अब भी बरकरार है. पंजाब की जिला परिषद और ब्लॉक समितियों के लिए हुए चुनाव के बाद मतगणना कांग्रेस और अकाली दल काफी पीछे हैं, जबकि AAP काफी आगे निकल चुकी है. अब तक AAP ने 123 जोन में जीत हासिल करके कांग्रेस और अकाली दल बादल को काफी पीछे छोड़ दिया है.

कांग्रेस-अकाली पीछे

कांग्रेस को 30 जबकि अकाली दल को 26 जोन में ही अब तक जीत मिली है. इस तरह दोनों राजनीतिक दल आम आदमी पार्टी से बहुत ही पीछे हैं. इससे पहले पंजाब में जिला परिषदों को 346 जोन में बांटा गया था. इसमें से 22 में निर्विरोध चुनाव हो गया.

BJP-BSP का बुरा हाल

वहीं, पंजाब पंचायत समिति चुनाव के परिणाम की बात करें तो AAP 2388 सीटों में से 977 पर चुनाव जीता है. वहीं दूसरे स्थान पर कांग्रेस है, जिसके खाते में 487 और अकाली दल के खाते में 290 सीटें आई हैं. भारतीय जनता पार्टी का सबसे बुरा हाल है. उसे 56 सीटें मिली हैं. बहुजन समाज पार्टी के हिस्से में 26 सीटें आई हैं.

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Share
Published by
JP YADAV

Recent Posts

Hardik Pandya हुए बाहर, अब इस खिलाड़ी की चमकी किस्मत! ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रुतुराज गायकवाड़ संभालेंगे कमान

Hardik Pandya Ruled Out: ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले इंडिया A को…

Last Updated: October 4, 2026 18:15:03 IST

US Visa का नया नियम, 50 देशों के नागरिकों को देना होगा 20 हजार डॉलर तक बॉन्ड, भारत लिस्ट से बाहर

US Visa Bond: अमेरिका ने 50 देशों के नागरिकों के लिए B-1/B-2 वीजा पर 10,000,…

Last Updated: October 4, 2026 18:03:43 IST

जाह्नवी कपूर के AI वीडियो पर जूनियर NTR का फूटा गुस्सा, कहा-दोषियों के खिलाफ लूंगा लीगल एक्शन

NTR AI Video: जूनियर एनटीआर ने ‘देवरा: पार्ट 1’ के गाने ‘चुट्टामल्ले’ से जुड़े एक…

Last Updated: October 4, 2026 17:35:23 IST

Odisha News: खाने में छिपकली? ओडिशा विश्वविद्यालय में हॉस्टल के भोजन को लेकर छात्र कर रहे प्रदर्शन, पुलिस तैनात

ओडिशा के सेंटूरियन विश्वविद्यालय के जटनी परिसर में छात्रों ने छात्रावास के भोजन की कथित…

Last Updated: October 4, 2026 17:33:56 IST

Shreyas Iyer on Vaibhav: जिस सवाल का पूरी दुनिया ढूंढ रही थी जवाब, श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर खोला वो राज़!

Shreyas Iyer Statement on Vaibhav Sooryavanshi: 15 साल के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी को लेकर…

Last Updated: October 4, 2026 17:24:10 IST