<
Categories: देश

रिवॉल्वर, थार… हवस के चक्कर में बर्बाद कीं कई जिंदगी, ऐश में जीता था 380 अश्लील वीडियो का आरोपी

अमरावती में यौन शोषण मामले में एक नया मोड़ आया है. पुलिस अयान की लग्जरी लाइफस्टाइल और उसका औरा देखकर हैरान है. वहीं सोशल मीडिया पर कुछ फोटोज और वीडियोज सामने आई हैं, जिन्होंने लोगों को और हैरान कर दिया है. इन फोटोज वीडियोज में आरोपी महंगे आईफोन, थार, नोटों की गड्डियां और रिवॉल्वर के साथ नजर आया.

Amravati Scandal Case: अमरावती के परतवाड़ा यौन शोषण मामले में अयान की लाइफस्टाइल के बारे में कुछ चीजें सामने आ रही हैं, जो जानकर हर कोई हैरान है. दरअसल, यौन शोषण और अश्लील वीडियो मामले का मुख्य आरोपी अयान के पास से जो सामान मिला है, उसने पुलिस और प्रशासन पर सवाल खड़े किए हैं. अयान की कुछ फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर सामने आई हैं, जिसमें अयान के हाथ में महंगे 3-4 महंगे आईफोन, नोटों की गड्डियां और काले रंग की चमचमाती थार के साथ ही रिवॉल्वर देखी गई. लग्जरी लाइफस्टाइल और संदिग्ध गतिविधियां देख पुलिस भी काफी हैरान है.

लग्जरी लाइफ देखकर परेशान लोग

पुलिस युवक के पास इतनी सुख-सुविधाएं देख हैरान है. वहीं पुलिस अयान से हथियारों के बारे में भी पूछताछ कर रही है. वहीं थार के मालिक और इसका इस्तेमाल कौन-कौन कर रहा था? इस बीच नगराध्यक्षा रूपाली माथने ने भी इस मामले पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा, ‘जन्मदिन पर तलवार से केक काटने का वीडियो वायरल होता है तो पुलिस तुरंत कार्रवाई करती है, फिर अयान के इतने दिनों से वायरल हो रहे रील्स पुलिस को क्यों नहीं दिखे?’ 

किए पर नहीं है पछतावा!

वहीं अयान की एक रील पर कैप्शन में लिखा था कि अयान जिंदगी में जरूर कुछ बड़ा करेगा क्योंकि इसे अपनी जिंदगी से ज्यादा जीत प्यारी है. उसकी वीडियोज पर इस तरह के कैप्शन उसकी मानसिकता को पेश करते हैं. कहा जा रहा है कि SIT की गिरफ्त में मौजूद अयान अहमद शातिर अपराधी जैसा है. वहीं पुलिस सूत्रों का कहना है कि अब तक की पूछताछ में अयान ने जो भी चीजें बताई हैं, उनको लेकर उसे जरा भी अफसोस नहीं है. 

लड़कियों से नहीं की जबरदस्ती

उसने पुलिस पूछताछ में बताया है कि वो लड़कियों को अपना पैसा और शोहरत दिखाकर बातों में फंसाता था. हालांकि उसने ये भी बताया कि अमरावती के फ्लैट में अब तक जो कुछ भी हुआ, वो लड़कियों के साथ आपसी सहमति में हुआ. हालांकि एक साल की नाबालिग लड़की सामने आई है, जिसने पुलिस को कुछ चीजें बताई हैं, जिसके बाद अयान का सहमति वाला दावा खोखला साबित हो रहा है.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

Kavya Maran की ग्रीस में होगी शाही शादी, रजनीकांत समेत कई दिग्गज होंगे शामिल; जानें कौन हैं होने वाले पति

Kavya Maran Wedding: काव्या मारन सन ग्रुप के चेयरमैन कलानिधि मारन की बेटी हैं, जिन्हें…

Last Updated: November 10, 2026 14:56:04 IST

Sandpaper Scandal: सैंडपेपर कांड की दोबारा जांच से टॉड ग्रीनबर्ग का इनकार, ख्वाजा-वॉर्नर के खुलासों से मचा विवाद

2018 के सैंडपेपर कांड पर उस्मान ख्वाजा और डेविड वॉर्नर के नए खुलासों के बावजूद…

Last Updated: November 10, 2026 14:52:13 IST

Nvidia CEO जेनसन हुआंग लगा बड़ा झटका, एक दिन में 6.47 अरब डॉलर गंवाए, टॉप-10 अमीरों से बाहर

Nvidia CEO जेनसन हुआंग की दौलत एक दिन में 6.47 अरब डॉलर घटकर 148 अरब…

Last Updated: November 10, 2026 14:48:57 IST

U19 Asia Cup: वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर का धमाका, UAE के खिलाफ 160 रन ठोककर मचाई सनसनी

Aaryavir Sehwag Century: वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग ने UAE के खिलाफ अंडर-19 एशिया…

Last Updated: November 10, 2026 14:21:14 IST