Live TV
Search
Home > राज्य > पंजाब > Who Is Jaspal Singh: नांदेड़ गुरुद्वारे में सुखबीर बादल पर निहंग सिख जसपाल सिंह ने कराया हमला, गिरफ्तार, हमले की वजह जानकर हो जायेंगे हैरान

Who Is Jaspal Singh: नांदेड़ गुरुद्वारे में सुखबीर बादल पर निहंग सिख जसपाल सिंह ने कराया हमला, गिरफ्तार, हमले की वजह जानकर हो जायेंगे हैरान

नांदेड़ गुरुद्वारे में पंजाब के पूर्व उप-मुख्यमंत्री सुखबीर बादल पर कृपाण से हमला हो गया. आरोपी की पहचान 62 वर्षीय जसपाल सिंह के रूप में हुई है, जो मूल रूप से पुणे का रहने वाला है.

Written By:
Last Updated: August 13, 2026 20:05:52 IST

Mobile Ads 1x1

नांदेड़ के पुलिस अधीक्षक नीलाभ रोहन ने पीटीआई को बताया कि दोपहर करीब 1:45 बजे गुरुद्वारा माता साहिब देवन जी मुगत के अंदर एक निहंग सिख ने कथित तौर पर बादल पर कृपाण से हमला किया. पुलिस ने बताया कि आरोपी को तुरंत हिरासत में ले लिया गया.

खतरे से बाहर हैं सुखबीर सिंह बादल 

हमले के बाद सुखबीर सिंह बादल को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उनके दाहिने हाथ पर दो से तीन टांके लगे. एक अधिकारी के अनुसार, उनकी जान खतरे से बाहर है. बादल की सुरक्षा टीम में शामिल एक पुलिस अधिकारी संतोष केंद्रे भी हमले के दौरान उसकी रक्षा करने की कोशिश में घायल हो गए. बता दें कि यह घटना उस समय घटी जब बादल गुरुद्वारे की सीढ़ियों से नीचे उतर रहे थे. इससे पहले दिन में, वे अपनी पत्नी, अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर बादल के साथ नांदेड़ स्थित तख्त श्री हजूर साहिब गए थे.
 
जसपाल सिंह कौन हैं?

आरोपी की पहचान 62 वर्षीय जसपाल सिंह के रूप में हुई है, जो मूल रूप से पुणे के रहने वाले हैं. वे पहले पुणे की एक अदालत में वकील के रूप में काम कर चुके हैं. जसपाल सिंह पिछले दो वर्षों से नांदेड़ के पास मुगत स्थित माता साहिब गुरुद्वारे में सेवा कर रहे थे. पुलिस की पूछताछ के दौरान , सिंह ने कथित तौर पर पुलिसकर्मियों से कहा, “बस ऐसा करने का मन हुआ.” 
 
आरोप है कि उसने बादल पर कृपाण से हमला किया, जब एसएडी प्रमुख गुरुद्वारे के अंदर थे. जसपाल सिंह को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया और पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। उसके मकसद के बारे में और जानकारी की प्रतीक्षा है. बता दें कि बादल को इससे पहले 2024 में भी निशाना बनाया गया था. सुखबीर सिंह बादल को हमले में निशाना बनाए जाने का यह पहला मौका नहीं है.

MORE NEWS