राजस्थान का डीग जिला इन दिनों चर्चा में है. दरअसल एक वीडियो सोसल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दूल्हा फूलों पर नहीं बल्कि 500 के नोटों पर चलता नजर आ रहा है. उसके स्वागत के लिए 100 फीट लंबा 500 के नोटों का गलियारा बनाया गया.
500 Note Currency Carpet Viral Video
Currency Carpet Viral Video: आपने अक्सर सुना होगा कि फलाने की शादी में इसने नोट उड़ाए, उसने नोटों की माला पहनाई. लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि किसी ने अपने दामाद के स्वागत में नोटों का गलियारा बिछा दिया हो और वो भी बिना किसी समारोह के. दरअसल राजस्थान के डीग जिले से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसे देख लोगों की आंखें फटी की फटी रह जाएंगी. यहां पर एक ससुराल पक्ष ने अपने दामाद के स्वागत में फूल नहीं बल्कि 500 के नोट बिछा दिए. इसकी वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है.
वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हे के स्वागत में घर के दरवाजे से लेकर लगभग 100 मीटर अंदर तक गलियारा बनाया गया. इसकी खासियत थी कि जमीन पर कालीन की जगह 500 के नोट बिछाए गए थे. ये अनोखा स्वागत यहीं पर नहीं रुका, बल्कि दूल्हे ने जैसे ही उस करेंसी कार्पेट पर कदम रखा, घर वालों ने उस पर नोटों की बारिश शुरू कर दी. इसके बाद क्या था दामाद उन नोटों पर चलते हुए आगे बढ़ा. इस बारे में ससुराल पक्ष ने कहा कि ये दामाद के प्रति उनके लिए प्यार और सम्मान दिखाने का अनोखा तरीका था.
वहीं इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोग अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कुछ लोग इसे शाही अंदाज बता रहे हैं, तो कुछ इसे पैसों का अपमान, भद्दा दिखावा, लक्ष्मी का अपमान जैसे तमाम चीजें बता रहे हैं.लोगों का कहना है कि पैसों की पूजा की जाती है और उन पर पैर नहीं रखा जाता. कुछ ने कहा कि इतना ही दिखावा करना था, तो दामाद के हाथों गरीबों को दान करा देते. बता दें कि राजस्थान को हवेलियों और महलों के लिए जाना जाता है. ऐसे में इस नोटों वाली शादी ने राजस्थान के डीग जिले को चर्चा का विषय बना दिया है.
Raja Raghuvanshi friend death: इंदौर में राजा रघुवंशी के करीबी दोस्त अर्पित चौहान की अचानक…
India vs West Indies 3rd ODI Match Highlights: वेस्टइंडीज ने 352 रनों का पहाड़ सा…
UP BJP New Media Team: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने…
8th-pay-commission: 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट के लिए आयोग को 18 महीने का समय दिया…
Amritsar Mad Sandhu murder: अमृतसर के लोहारका रोड पर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट…
Hockey Gold Medal: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में मलेशिया…