Currency Carpet Viral Video: आपने अक्सर सुना होगा कि फलाने की शादी में इसने नोट उड़ाए, उसने नोटों की माला पहनाई. लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि किसी ने अपने दामाद के स्वागत में नोटों का गलियारा बिछा दिया हो और वो भी बिना किसी समारोह के. दरअसल राजस्थान के डीग जिले से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसे देख लोगों की आंखें फटी की फटी रह जाएंगी. यहां पर एक ससुराल पक्ष ने अपने दामाद के स्वागत में फूल नहीं बल्कि 500 के नोट बिछा दिए. इसकी वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है.
वीडियो में क्या है?
वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हे के स्वागत में घर के दरवाजे से लेकर लगभग 100 मीटर अंदर तक गलियारा बनाया गया. इसकी खासियत थी कि जमीन पर कालीन की जगह 500 के नोट बिछाए गए थे. ये अनोखा स्वागत यहीं पर नहीं रुका, बल्कि दूल्हे ने जैसे ही उस करेंसी कार्पेट पर कदम रखा, घर वालों ने उस पर नोटों की बारिश शुरू कर दी. इसके बाद क्या था दामाद उन नोटों पर चलते हुए आगे बढ़ा. इस बारे में ससुराल पक्ष ने कहा कि ये दामाद के प्रति उनके लिए प्यार और सम्मान दिखाने का अनोखा तरीका था.
100-Foot Cash Garland for Groom Goes Viral
In Rajasthan’s Deeg district, a groom was welcomed with a massive 100-foot garland made of ₹500 notes. The unique Mewat tradition showcasing status has now gone viral on social media.#Rajasthan #WeddingViral #MoneyGarland pic.twitter.com/W7nqV9yz8D
— Telangana Ahead (@telanganaahead) April 24, 2026
जमकर कमेंट्स कर रहे यूजर्स
वहीं इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोग अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कुछ लोग इसे शाही अंदाज बता रहे हैं, तो कुछ इसे पैसों का अपमान, भद्दा दिखावा, लक्ष्मी का अपमान जैसे तमाम चीजें बता रहे हैं.लोगों का कहना है कि पैसों की पूजा की जाती है और उन पर पैर नहीं रखा जाता. कुछ ने कहा कि इतना ही दिखावा करना था, तो दामाद के हाथों गरीबों को दान करा देते. बता दें कि राजस्थान को हवेलियों और महलों के लिए जाना जाता है. ऐसे में इस नोटों वाली शादी ने राजस्थान के डीग जिले को चर्चा का विषय बना दिया है.