Rajasthan News: राजस्थान के भरतपुर में बीजेपी नेता अतर सिंह भड़ाना पर जानलेवा हमला किया गया. गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. कहा जा रहा है कि उन्हें पहले से ही धमकियां मिल रही थीं.
भरतपुर के पूर्व विधायक की हत्या
Rajasthan News: राजस्थान के भरतपुर जिले से एक बड़ी घटना सामने आई है. बयाना के पूर्व विधायक और बीजेपी नेता अतर सिंह भड़ाना पर जानलेवा हमले में घायल किया गया. इसके बाद उनकी मौत हो गई. रविवार शाम वैर थाना क्षेत्र के भौंड़ा गांव में क्रेशर प्लांट और खनन तक जाने वाले रास्ते को लेकर चल रहा पुराना विवाद हिंसक हो गया. इस दौरान लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला किए जाने का आरोप है. घटना में भड़ाना के साथ उनके सहयोगी गगन शर्मा भी गंभीर रूप से घायल हो गए. बता दें कि बहस के दौरान का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
जानकारी के मुताबिक, रविवार शाम लगभग 6:30 बजे अतर सिंह भड़ाना अपनी पत्नी कमलेश भड़ाना के नाम पर संचालित क्रेशर प्लांट पर मौजूद थे. इसी दौरान वहां कुछ लोगों की भीड़ पहुंच गई. आरोप है कि पहले उनकी बहस हुई और फिर भीड़ ने लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला कर दिया. हमले में अतर सिंह भड़ाना और गगन शर्मा को गंभीर चोटें आईं. दोनों घायलों को तुरंत वैर उपजिला अस्पताल ले जाया गया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद भड़ाना की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल रेफर किया गया. वहीं गगन शर्मा को इलाज के लिए भरतपुर भेजा गया. देर रात इलाज के दौरान अतर सिंह भड़ाना की मौत हो गई.
बीजेपी नेता और बयाना से पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना पर असामाजिक तत्वों का हमला। मौत। भड़ाना से बहस करते हुए और हमले के लिए आते हुए लोगों की भीड़ और खदान पर खड़े भड़ाना का वायरल विडियो.. भड़ाना बीजेपी के किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके भरतपुर के भौडा गांव में रविवार शाम को अपनी खदान पर जब भड़ाना खड़े थे तब कुछ ग्रामीण पहुंचे रास्ते को लेकर झगड़ा करने लगे पत्नी कमलेश का आरोप करीब 70 से 80 लोगों ने हमला किया फायरिंग की। बुरी तरह ज़ख़्मी भड़ाना को पहले महुआ और फिर जयपुर ले जाया गया लेकिन रास्ते मे मौत हो गई करीब दो साल से विवाद था।
— Bhawani Singh (@BhawaniSinghjpr) October 12, 2026
बताया जा रहा है कि क्रेशर प्लांट के संचालन और खदान तक जाने वाले रास्ते को लेकर स्थानीय ग्रामीणों और क्रेशर संचालकों के बीच करीब दो साल से विवाद चल रहा था. ग्रामीण पिछले 10 से 15 दिनों से धरना-प्रदर्शन भी कर रहे थे. ग्रामीणों का आरोप है कि रविवार शाम भड़ाना पक्ष के 40 से 50 लोग धरना स्थल पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को हटाने की कोशिश की. इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया और मारपीट शुरू हो गई. देखते ही देखते पत्थरबाजी भी होने लगी.
अतर सिंह भड़ाना की पत्नी कमलेश भड़ाना ने आरोप लगाया कि उनके पति को पहले से धमकियां मिल रही थीं. उन्होंने यह भी कहा कि क्रेशर प्लांट का बिजली कनेक्शन काट दिया गया था और वहां आने वाले लोगों को डराया जा रहा था. उनके मुताबिक, पुलिस और प्रशासन से कई बार शिकायत करने के बावजूद ठोस कार्रवाई नहीं हुई. कमलेश भड़ाना ने हमले के दौरान गोली चलने और पति को गोली लगने का भी दावा किया है.
वैर थाना प्रभारी धीरेंद्र सिंह के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच क्रेशर संचालन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था. घटना के बाद भौंड़ा गांव और आसपास के क्षेत्रों में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. वहीं इस मामले की जांच की जा रही है.
Abhishek Sharma on Ishan Kishan: वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे T20I में शतकीय साझेदारी के बाद…
पीएम किसान के लाभार्थियों को 24वीं किस्त का इंतजार है. हालांकि अक्टूबर में भुगतान की…
Kolhapur News: महाराष्ट्र के कोल्हापुर में एक प्रेमी अपनी प्रेमिका को घुमाने के बहाने झरने…
Jharkhand Crime: SP कुमार शिवाशीष ने बताया कि पीड़िता ने शनिवार को हजारीबाग में चाइल्ड…
ब्रिटेन के यॉर्कशायर वाइल्डलाइफ पार्क में टाइगर के बाड़े में घुसे शख्स की मौत हो…
GIMS Hospital Doctors Strike: ग्रेटर नोएडा के जिम्स अस्पताल में जूनियर डॉक्टरों ने काम छोड़कर…