Kolhapur News: महाराष्ट्र के कोल्हापुर में एक प्रेमी अपनी प्रेमिका को घुमाने के बहाने झरने पर ले गया और फिर उसे धक्का देकर मौत के घाट उतार दिया. कहा जा रहा है कि लड़की की शादी कहीं और तय हो गई थी, जिससे नाराज होकर युवक ने उसकी हत्या कर दी.
ठाणे में दोस्त ने किया कत्ल
Kolhapur News: महाराष्ट्र के कोल्हापुर से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने रिश्तों और भरोसे को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं. यहां एक युवक पर अपनी प्रेमिका को झरने से नीचे गहरी खाई में धकेलकर मारने का आरोप है. बताया जा रहा है कि लड़की की शादी कहीं और तय हो गई थी और वह अब पुराने रिश्ते को आगे नहीं बढ़ाना चाहती थी. इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ, जो मौत पर जाकर खत्म हुआ.
मृतका की पहचान 23 साल की तरन्नुम बशीर नाइक के रूप में हुई है. वह इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही थी. वहीं पुलिस ने इस मामले में उसके 25 वर्षीय प्रेमी श्रीपाद दिनकर वडर को गिरफ्तार किया है.
पुलिस के मुताबिक, तरन्नुम और श्रीपाद दोनों गारगोटी के शिवाजीनगर इलाके में रहते थे. एक ही कॉलोनी में रहने की वजह से दोनों की पहचान हुई और फिर उनके बीच प्रेम संबंध बन गए. दोनों करीब साढ़े पांच साल से एक-दूसरे के साथ रिश्ते में थे. बताया जा रहा है कि 9 अक्टूबर को श्रीपाद तरन्नुम को घूमने के बहाने भुदरगढ़ तालुका के नाइकवाड़ी झरने पर ले गया. वहां तरन्नुम ने उसे बताया कि उसकी शादी तय हो चुकी है और अब वह इस रिश्ते को आगे नहीं बढ़ाना चाहती. इस बात पर दोनों के बीच बहस शुरू हो गई. फिर गुस्से में आकर श्रीपाद ने तरन्नुम को झरने से नीचे खाई में धकेल दिया.
घटना के बाद आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की. 10 अक्टूबर को वह खुद भुदरगढ़ पुलिस स्टेशन पहुंचा और बताया कि दोनों साथ में सेल्फी ले रहे थे, तभी तरन्नुम का पैर फिसल गया और वह नीचे गिर गई. हालांकि, पुलिस को उसकी बातों पर शक हुआ. पूछताछ के दौरान उसके बयान की जांच की गई, जिसके बाद उसने कथित तौर पर हत्या की बात कबूल कर ली.
पुलिस ने तलाश के बाद तरन्नुम का शव लगभग 1000 फीट गहरी खाई से बरामद किया. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए कोल्हापुर के सीपीआर अस्पताल भेजा गया. परिवार की मांग पर इन-कैमरा पोस्टमार्टम कराया गया और फिर शव परिजनों को सौंप दिया गया.
Seattle Airport ICE Arrests: ICE ने एक बयान जारी कर कहा कि उसके अधिकारियों ने…
Prayagraj Viral Video: प्रयागराज के भगवतपुर में सड़क किनारे खड़ी बाइक पर युवक-युवती के गले…
Bihar Murder Case: हत्या से करीब दो महीने पहले लड़की के साथ रेप हुआ था.…
Agra Crime News: आगरा में लिव-इन में रह रहे शुभम का शव फंदे से मिला.…
Meerut News: मेरठ में पति ने शक में पत्नी की चोटी काटी, मारपीट की, तेजाब…
Uttar Pradesh News: कानपुर में दो शादियां छिपाकर तीसरी शादी करने का आरोप लगा है.…