राजस्थान में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पत्नी अपने पति से छुटकारा पाना चाहती थी. इसके कारण उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर घिनौना काम किया और फिर पति को फंसाने की कोशिश की.
कानपुर में वीडियो के नाम पर ब्लैकमेल
Bhilwara Blackmail Case: राजस्थान के भीलवाड़ा में रिश्तों को तार-तार करने वाला एक मामला सामने आया, जिसने सबको हैरान करके रख दिया. यहां एक पत्नी अपने पति से छुटकारा पाना चाहती थी, जिसके कारण उसने अपने पूर्व प्रेमी के साथ मिलकर प्लान बनाया और उसमें पति को फंसाने की पूरी कोशिश की. महिला ने पति से छुटकारा पाने के लिए पूर्व प्रेमी के साथ मिलकर अश्लील वीडियो बनाया. इसके बाद पति का फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बनाकर उस वीडियो को वायरल कर दिया.
इसके बाद वो खुद पुलिस के पास पहुंची और पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई कि उसका पति उसे ब्लैकमेल कर रहा था और अब उसने ये घिनौनी हरकत की. इसके बाद उसके पति ने भी शिकायत दर्ज कराई.
वहीं पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझते हुए मामला दर्ज किया और जांच शुरू कर दी. पुलिस ने उसके पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की. हालांकि पुलिस को वहां कुछ पता नहीं चला. इसके बाद पीड़ित पति ने भी शिकायत दर्ज कराई और अपनी पत्नी पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया. पुलिस ने मामले की छानबीन करने के बाद आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है.
ये भी पढ़ें: राजस्थान हाईकोर्ट का अहम फैसला, आसाराम की अंतरिम जमानत बढ़ी; इस तारीख तक मिली राहत
पुलिस ने इस बारे में बताया कि पीड़ित पति ने एफआईआर दर्ज कराई, जिसमें बताया कि 20 मार्च की रात को उसकी पत्नी का बाथरूम में नहाते हुए वीडियो वायरल किया गया, जो उसके ही फेक सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया गया. उसने बताया कि ये पहले से प्लान करके किया गया ताकि उसकी पत्नी को उससे छुटकारा मिल सके. पीड़ित पति ने महिला पर आरोप लगाया कि उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर खुद का अश्लील वीडियो बनाया.
पुलिस ने इस मामले में शिकायत दर्ज कर छानबीन शुरू की. बुधवार को गांधीनगर थाना पुलिस ने पति को ब्लैकमेल करने के मामले में 22 वर्षीय महिला को गिरफ्तार किया. उसने ये भी बताया कि महिला पहले भी पीड़ित पति के खिलाफ मामला दर्ज करा चुकी है. इससे पहले उसने ससुराल पक्ष पर ज्वैलरी हड़पने का मामला दर्ज करवाया था.
Petrol Diesel Price Today 11 October 2026: रविवार को पेट्रोल-डीजल के दामों पर नजर डालें.…
Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली में रविवार को सीजेपी प्रदर्शन के चलते नई और मध्य…
Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि 2026 की शुरुआत आज 11 अक्टूबर से हो रही है.…
Delhi Weather Today 11 October 2026: नवरात्रि के बीच दिल्ली में आज बादल, गर्मी और…
Ramayan new posters: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में भगवान राम और…
Cristiano Ronaldo: क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ की अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़…