Live TV
Search
Home > क्राइम > Rajasthan: डीडवाना-कुचामन में नाबालिग अपहरण-रेप केस का खुलासा, 10 दिन में पीड़िता बरामद, आरोपी गिरफ्तार

Rajasthan: डीडवाना-कुचामन में नाबालिग अपहरण-रेप केस का खुलासा, 10 दिन में पीड़िता बरामद, आरोपी गिरफ्तार

Didwana-Kuchaman News: डीडवाना-कुचामन एसपी ऋचा तोमर ने बताया कि नाबालिगों से जुड़े अपराधों में पुलिस पूरी संवेदनशीलता और तत्परता के साथ कार्रवाई करती है. इस मामले में टीम ने लगातार प्रयास कर कम समय में पीड़िता को सुरक्षित बरामद किया और आरोपी को गिरफ्तार किया.

Written By:
Last Updated: April 23, 2026 22:56:04 IST

Mobile Ads 1x1

Rajasthan News: डीडवाना-कुचामन जिले में नाबालिग के अपहरण और रेप के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने तेज कार्रवाई करते हुए महज 10 दिनों के भीतर पीड़िता को सकुशल बरामद कर लिया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी पीड़िता को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था. पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक परबतसर नेमीचन्द्र खारिया और वृताधिकारी मकराना विक्की नागपाल के सुपरविजन में पीलवा थाना पुलिस ने यह कार्रवाई अंजाम दी.

थानाधिकारी महिराम विश्नोई के नेतृत्व में गठित टीम ने तकनीकी सहायता और फील्ड इंटेलिजेंस के जरिए लगातार तलाश कर पीड़िता को छत्तीसगढ़ के चम्पा क्षेत्र से दस्तयाब किया.

मोटरसाइकिल भी जब्त की गई

पुलिस ने मामले में आरोपी सुभाष मेघवाल (19) निवासी बड़ी का खेड़ा, बगरू (जयपुर पश्चिम) को गिरफ्तार कर लिया है. पूछताछ के बाद घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली गई है.

घटना के संबंध में 9 अप्रैल 2026 को परिवादी ने रिपोर्ट दी थी कि उसकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर आरोपी अपहरण कर ले गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की और विशेष टीम गठित की गई.

एसपी ऋचा तोमर ने क्या कुछ बताया?

एसपी ऋचा तोमर ने बताया कि नाबालिगों से जुड़े अपराधों में पुलिस पूरी संवेदनशीलता और तत्परता के साथ कार्रवाई करती है. इस मामले में टीम ने लगातार प्रयास कर कम समय में पीड़िता को सुरक्षित बरामद किया और आरोपी को गिरफ्तार किया. आगे भी ऐसे अपराधों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.

कार्रवाई में महिराम विश्नोई – थानाधिकारी, पीलवा, नारायणपुरी – सहायक उप निरीक्षक, रविन्द्र कुमार (कांस्टेबल 934), सन्तोष (महिला कांस्टेबल 1068), तुलसीराम – साइबर सेल का विशेष योगदान रहा.

Disclaimer: The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.

MORE NEWS