Watch Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक सफेद कार का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. कार पर भोपाल का नंबर दिखाई दे रहा है. वीडियो में कुछ लोग कार के दोनों दरवाजे खोलकर उसे गोल-गोल घुमाते नजर आ रहे हैं. वहीं, एक युवक हाथ में बीयर की बोतल लेकर कार के ऊपर चढ़ जाता है और अपने अलग ही अंदाज में स्वैग दिखाता नजर आता है.
कार के ऊपर चढ़कर दिखाया अंदाज
वीडियो में युवक का अंदाज देखकर लोग हैरान हैं. कभी हाथ में बीयर की बोतल लेकर कार के ऊपर खड़ा दिखाई देता है, तो कभी कार के आसपास मौजूद लोग उसे गोल-गोल घुमाते नजर आते हैं. सफेद रंग की कार और उस पर भोपाल का रजिस्ट्रेशन नंबर भी लोगों का ध्यान खींच रहा है.
🚗 टॉर्जन द वंडर कार… हाथ में बीयर की बोतल, कार के ऊपर चढ़कर हीरो बनने का अंदाज और गजब का स्वैग! 😂 भोपाल नंबर की इस कार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल। हालांकि, वीडियो कहां का है, इसकी पुष्टि नहीं हुई है। #ViralVideo #TorjanTheWonderCar #Bhopal #TimesMP https://t.co/h1j21Cidn3
— dilip mishra (@Mdilip15) November 19, 2026
ये भी पढ़ें : Watch Video: अमेजन के जंगलों से निकले आदिवासी, गांव में पहुंचकर मांगने लगे खाना; अवा जनजाति को देख पुरी दुनिया के उड़े होश
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कोई इसे अजीबोगरीब हरकत बता रहा है, तो कोई युवक के इस अंदाज पर मजेदार कमेंट कर रहा है. हालांकि, इस वायरल वीडियो की तारीख, जगह और घटना से जुड़ी किसी भी जानकारी की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है. यह वीडियो कब और कहां का है, इसकी भी फिलहाल जानकारी सामने नहीं आई है. इसलिए इसे केवल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के तौर पर ही देखा जाना चाहिए.
ये भी पढ़ें : Watch Video: भाखड़ा नहर का पुल टूटा, देखते ही देखते धंस गए 2 ट्रक! एक में लगी आग; मौके पर मचा हड़कंप
डिस्क्लेमर: इंडिया न्यूज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है. वीडियो में दिखाई दे रहे दृश्य और उसमें किए जा रहे दावों की सत्यता की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है. यह खबर सोशल मीडिया पर उपलब्ध जानकारी के आधार पर तैयार की गई है.