Live TV
Search
Home > क्राइम > चार दिन तक पति करता रहा तलाश, उधर प्रेमी पहले ही रच चुका था खौफनाक साजिश… झाड़ियों में मिला खून से सना चाकू और कपड़े!

चार दिन तक पति करता रहा तलाश, उधर प्रेमी पहले ही रच चुका था खौफनाक साजिश… झाड़ियों में मिला खून से सना चाकू और कपड़े!

संपाला पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर झाड़ियों से चाकू और खून से सने कपड़े बरामद किए हैं. मामला अवैध प्रेम संबंधों का है जिसमें जबरन साथ रहने के लिए दबाव दिया जा रहा था.

Written By:
Last Updated: July 14, 2026 11:13:41 IST

Mobile Ads 1x1

हरियाणा के रोहतक में शादीशुदा महिला के हत्या के मामले में पुलिस ने संपाला कस्बे से अहम सुराग बरामद किए हैं. हत्या का आरोपी कोई नहीं उसका प्रेमी था, जिसकी निशानदेही पर झाड़ियों से चाकू और खून से सने बरामद किए हैं. महिला 5 जुलाई से लापता था जिसे लेकर पति जयभगवान ने 8 जुलाई को पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी. पुलिस ने शक के आधार पर लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड कपिल को हिरासत में लिया था, जो पहले से शादीशुदा था. दोनों के प्रेम संबंधों के चलते आरोपी प्रेमी की पत्नी भी उसे छोड़कर चली गई थी.

महिला के अवैध प्रेम संबंधों का खुलासा

शुरुआत जांच और पूछताछ से पता चला कि 42 वर्षीय शकुंतला एक आशा वर्कर थीं. कपिल नाम के शादीशुदा व्यक्ति के साथ प्रेम संबंध थे जिसके चलते वो अपने पति जयभगवान को छोड़कर चली गई थी. कपिल और शकुंतला के अवैध रिश्तों से तंग आकर प्रेमी की पत्नी ने भी ससुराल छोड़ दिया था. शकुंतला भी 2 साल पहले पति के पास वापस लौट आई थी. लेकिन अब दोबारा कपिल के साथ रहने के लिए प्रैशर बना रही थी. जब प्रेमी ने इनकार किया तो उस पर झूठा पुलिस केस डालने की चेतावनी तक दे डाली.

अवैध संबंधों से तंग आ चुका था प्रेमी

अमर उजाला की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रेमी कपिल अब और शकुंतला के साथ नहीं रहना चाहता था लेकिन उसकी जिद और पुलिस की धमकी मिलने के बाद काफी मजबूर हो गया था. इन चीजों से छुटकारा पाने के लिए उसने शकुंतला को दूल्हेडा माइनर पर बुलाया और उसकी बेरहमी से गला रेतकर हत्या कर दी. शकुंतला का शव झाड़ियों में फेंका और चाकू के साथ सने हुए कपड़े वहीं छिपाकर फरार हो गया. 

प्रेमी को घर से धर-दबोचा

जब 4 दिनों के लंबे इंतजार के बावजूद शकुंतला घर नहीं लौटी पति ने 8 जुलाई को संपाला थाना में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई गई. पूछताछ के आधार पर पुलिस ने आरोपी कपिल को दबोचा. कड़ी पूछताछ की तो उससे 334-बी के पास झाड़ियों में शव फेंकने की बात स्वीकार ली. सांपला थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार को आरोपी से निशानदेही करवाई गई जिसके बाद झाड़ियों से चाकू व कपड़े बरामद किए गए हैं. उसे मंगलवार को दो दिन के रिमांड के बाद कोर्ट में पेश किया जाएगा. पुलिस का कहना है कि वो सभी पहलुओं को ध्यान रखते हुए जांच कर रही है. साक्ष्यों के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें:- नई नवेली सौतन संग हनीमून मनाते पकड़ाया पति; पहले की जमकर धुनाई, फिर घसीटते हुए ले गई थाने! Viral Video में कैद हाई-वोल्टेज ड्रामा

MORE NEWS