उत्तर प्रदेश में एक तरफ योगी सरकार गुंडा राज खत्म करने की बात करती है तो दूसरी तरफ बड़े शहरों में गुंडे और बदमाश सरेआम मासूमों के साथ बेरहमी से पेश आते हैं. हाल ही में सिंगरौली में भी गुंडागर्दी का मामला सामने आया है, जहां सरई थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले धनौजा मंदिर के पास ही कुछ अज्ञात बदमाशों ने महिला और उसके बेटे को निशाना बनाते हुए मारपीट की है एवं उसके मोबाइल को भी तोड़ दिया.
मौके से फरार
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सरई थाने का है जहां धोहनी निवासी महिला अपने पुत्र के साथ घर जा रहे थे, जैसे ही वह धनौजा मंदिर के पास पहुंचे अचानक दो लोग आए हैं और उन्हें पहले रोक लिया और गली गलौज करने लगे और मारपीट करने लगे . हालांकि महिला कुछ समझ पाती इससे पहले ही दोनों लोग मौके से फरार हो गए हैं.
बच्चे के सिर में लगी चोट
इस पूरी वारदात में नाबालिक बच्चे के सिर पर भी चोट आई है. इस घटना के बाद महिला सरई थाना पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई है और मासूम का इलाज भी नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में करा रही है. थाना प्रभारी ने बताया कि मामले को गंभीरता से देखते हुए तत्काल शिकायत दर्ज की गई है और जल्द आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा.
Disclaimer: The article is a part of a syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for the accuracy of the facts.