Oil Loot Video Viral: टैंकर के एक्सीडेंट और तेल की लूट होने की खबर लगते ही पुलिस ने स्थिति को संभाला, लेकिन तब तक 10 से 11 हजार लीटर तेल हाईवे पर बह चुका था. हालांकि राहगीर और गांव वालों ने बहते तेल को अपने बर्तनों में भरके घर लेजाने की पूरी कोशिश की. लेकिन इस घटना में किसी के खिलाफ एक्शन नहीं लिया गया है.
Oil Loot Video Viral: सड़क पर बहा 'पीला सोना', बाल्टियां लेकर टूट पड़े लोग: देखें टोंक सड़क हादसे का ये वीडियो
Tonk Oil Tanker Accident: राजस्थान के टोंक जिले से तेल के टैंकर से लूटकांड की घटना सामने आई है, जहां हाईवे पर ट्रक और टैंकर की टक्कर के बाद सरसों के तेल के टैंकर में बड़ा छेद हो गया. सड़क पर बहते हजारों लीटर तेल की खबर लगते ही गांव वाले बल्टी, डिब्बे, पीपे और बर्तन लेकर मौके पर पहुंच गए और सरसों के तेल को जमा करने लगे. हैरानी की बात तो ये है कि गांव वालों ने पुलिस के आने के बाद भी काम जारी रखा. सरसों के तेल के इस लूटकांड की वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है. जानें पूरा मामला-
तेल लूटकांड की घटना राजस्थान के जयपुर-कोटा नेशनल हाईवे-52 पर हुई. मेंहदवास थाना क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हुए टैंकर ट्रक के ड्राइवर ने बताया कि सरसों के तेल के टैंकर की कैपिसिटी करीब 25,000 लीटर है. ट्रक से भिडंत होते ही टैंकर में बड़ा छेद हो गया और कई हजार लीटर तेल सड़क पर बहने लगा. हालांकि पहले तो लोगों को टैंकर के छेद को बंद करने की कोशिश की, लेकिन तेज धार और चिकनाई के कारण छेद बड़ा नहीं हो पाया.
तेल के टैंकर के एक्सीडेंट और राहगीरों की लूटमार का ये कोई पहली मामला नहीं है. इससे पहले भी कई बार हादसाग्रस्त ट्रकों से सब्जियां, दूध और तेल की लूटपाट होती रही है.
ठीक इस घटना की तरह, जहां टैंकर से हजारों लीटर तेल सीधा सड़कों पर पहने लगा. इस दौरान 100 से 150 मीटर लंबी सड़क तेल से तर हो गई. बहते तेल को देखते हुए गांव वाले मौके पर बाल्टी, पीपे, लोहे और स्टील के बर्तन लेकर टैंकर के पास पहुंचे और तेल को इकट्ठा करके घर ले जाने लगे.
एक-दूसरे को देखकर गांव वालों में ज्यादा से ज्यादा तेल लूटने की होड़ मचने लगी, हालांकि तेल बहने के करीब आधा घंटे बाद बड़े कपड़े को ठूंसकर टैंकर को बंद कर दिया गया.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तेल के टैंकर का छेद करीब 2 से 3 इंच बड़ा छेद था, जिसे चिकनाई और तेज धार के चलते बंद करने में दिक्कत हो रही थी. आधे घंटे की मशक्कत के बाद छेद बं गो गया, तब तक 10 से 11 हजार लीटर तेल सड़क को तर कर चुका था.
घटना की खबर लगते ही पुलिस ने घटनास्थल का रुख किया और लोगों को समझा-बुझाकर घर भेजा. इस बीच हाईवे पर चिकनाई फैल गई और यातायात पूरी तरह ठप्प हो गया. इस घटना में दुर्घटनाग्रस्त टैंकर के ड्राइवर को भी हल्की चोटें आई, जिसके बाद ड्राइवर को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया.
IPL 2027 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स में बड़े बदलाव की चर्चा तेज है. स्टीफन…
ESIC Pehchan Card Aadhaar Linking: क्या आपका ESIC कार्ड आधार से लिंक है? श्रम मंत्रालय…
East Zone vs South Zone Final: दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल में ईस्ट जोन ने…
Sahara India Refund CRCS Portal: सहारा इंडिया के निवेशकों के लिए बड़ी खबर! सहकारिता मंत्रालय…
Anurag Kashyap: बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर अनुराग कश्यप 54 साल के हो…
IND vs AFG Live Streaming: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी भारत-अफगानिस्तान T20 सीरीज में गदर…