Haryana News: गुरुग्राम के सेक्टर 57 स्थित धर्म मार्ग पर देर रात एक भयानक सड़क हादसा हो गया. इस एक्सीडेंट में दो युवकों की जान चली गई.
गुरुग्राम में हुआ दर्दनाक हादसा (P.C- H.T.)
Haryana News: गुरुग्राम के सेक्टर 57 स्थित धर्म मार्ग पर देर रात एक भयानक सड़क हादसा हो गया. इस एक्सीडेंट में दो युवकों की जान चली गई. उत्तर प्रदेश के रजिस्ट्रेशन नंबर वाली काली टाटा हैरियर कार ने एक बाइक टैक्सी को जबरदस्त टक्कर मार दी.
टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटर दो टुकड़ों में बंट गया और बाइक पर सवार दोनों युवकों की जान चली गयी. जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गयी.
यह घटना 3 अप्रैल 2026 को रात करीब 2 से 2:30 बजे के बीच ‘द लीजेंड सोसाइटी’ के एंट्री गेट के पास हुई. 24 वर्षीय कार्तिक सुरेश (सेक्टर-60 निवासी, प्राइवेट विश्वविद्यालय का छात्र) अपने दोस्त के जन्मदिन की पार्टी से लौट रहे थे. उन्होंने बाइक टैक्सी बुक की थी. बाइक चालक 26 वर्षीय रितिक कुमार (बिहार के मोतिहारी निवासी, सेक्टर-17 में रहते थे) के साथ वे घर के करीब 4 किमी दूर थे. तभी एक SUV तेज गति से आई और इस बाइक को टक्कर मार दी. टक्कर के बाद दोनों युवक 15-20 फीट दूर जा गिरे. स्कूटर के पुर्जे 100 मीटर तक बिखर गए. राहगीरों ने घायलों को देखकर पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी. सेक्टर 56 थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर इन्हें निजी एंबुलेंस से अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया, लेकिन शनिवार को दोनों युवकों ने दम तोड़ दिया.
टक्कर होते ही कार सवार घायलों की मदद किए बिना पैदल ही फरार हो गए. पुलिस ने क्षतिग्रस्त टाटा हैरियर और स्कूटर को जब्त कर लिया है. गुरुग्राम पुलिस के पीआरओ संदीप तुरान ने बताया कि सेक्टर 56 थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 106 (लापरवाही से मौत) और 281 (खतरनाक ड्राइविंग) के तहत FIR दर्ज हुई है. दोनों मृतकों के परिवार को जानकारी दे दी गयी है और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.
Sunny Deol: अभिनेता सनी देओल ने हाल ही में अपनी आगामी फिल्म 'गबरू' के सिलसिले…
Kal ka Panchang 3 April 2026: आज 6अप्रैल 2026, सोमवार का पावन दिन है. हिंदू…
PM Modi on Mamata Banerjee: पीएम मोदी ने रविवार को कूच बिहार से पश्चिम बंगाल…
Lawrence Bishnoi gang: क्या कमजोर हो रहा है दाऊद को चुनौती देने वाला लॉरेंस बिश्नोई…
अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो क्या इस कार से चल सकते हैं? यह…
Mysaa New Poster: साउथ अभिनेत्री रश्मिका मंदाना की आगामी फिल्म 'मैसा' का नया पोस्टर जारी…