<

दो बहनों को निगल गई गंगा! बलिया में मुंडन संस्कार के दौरान मची चीख-पुकार, बचाने कूदे दो भाई भी लापता

मुंडन संस्कार के दौरान एक तरफ गीत गाए जा रहे थे, छोटे बच्चे को दुआएं दी जा रही थीं, जबकि दूसरी तरफ दो बच्चियां गंगा में स्नान करते हुए हमेशा के लिए उसमें समा गई. बच्चियों को बचाने पहुंचे दो युवक भी नदी में ही गायब हो गए. पुलिस मामले की जांच में जुटे हैं.

उत्तर प्रदेश के बलिया में एक बार फिर मुंडन संस्कार के दौरान कुछ लोगो डूबने की खबर सामने आई है. जानकारी के मुताबिक गंगा नदी के शिवरामपुर घाट (ब्यासी) पर रविवार की सुबह मुंडन संस्कार के दौरान दो किशोरियों समेत चार लोग डूब गये. इस घटना से गंगा किनारे हड़कम्प मच गया. वहीं, नाते-रिश्तेदारों के साथ ही घर वालों में चीख-पुकार मच गयी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों के माध्यम से तलाश कराने में जुटी है, पर अब तक सफलता नहीं मिल सकी है. 

मातम में बदला मुंडन संस्कार

बताया जा रहा कि फेफना थाना क्षेत्र के कल्याणीपुर निवासी वशिष्ठ चौहान के घर से मुंडन संस्कार के लिए लोग बलिया शहर कोतवाली क्षेत्र के शिवरामपुर घाट (ब्यासी) पर रविवार की सुबह पहुंचे थे. सब कुछ ठीक ठाक चल रहा था. इसी बीच, स्नान करते वक्त चार लड़कियां डूबने लगी. 

बचाने गए युबर भी डूबे

उन्हें बचाने के लिए लोग नदी में कूदे. लेकिन बचाने के चक्कर में दो युवक भी डूब गये. हालांकि डूब रही चार में से दो युवतियों को बचा भी लिया गया. फिलहाल गंगा में डूबे अर्जुन चौहान (20) पुत्र मुरारी चौहान निवासी गाजीपुर (हाल मुकाम : कल्याणीपुर), अरुण चौहान (19) पुत्र मोहन चौहान निवासी कल्याणीपुर, हर्षिता चौहान (17)  पुत्री अजीत चौहान निवासी रामपुर भोज रतसड गड़वार, नन्दिता चौहान (14) पुत्री अजीत चौहान की तलाश जारी है.

ये भी पढ़ें:- ट्रेन की चपेट में आए या कोई और साजिश? यूपी में रेलवे लाइन पर शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Disclaimer: The article is a part of a syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for the accuracy of the facts. 

Kajal Jain

Recent Posts

Liquor Party In Mortuary Video: मुर्दाघर में शराब पार्टी का वीडियो वायरल, डॉक्टर को किया सस्पेंड; जांच के आदेश

Liquor Party In Mortuary Video: महाराष्ट्र के YCM अस्पताल के मुर्दाघर में शराब पार्टी का…

Last Updated: October 18, 2026 13:14:08 IST

Lucknow Ravan Poster: अखिलेश यादव से लेकर राहुल गांधी तक, रावण के 10 सिरों पर किस-किसकी तस्वीर? दशहरे से पहले लखनऊ में पोस्टर पर मचा बवाल

Lucknow Ravan Poster: लखनऊ में दशहरे से पहले एक फ्लेक्स बैनर को लेकर विवाद खड़ा…

Last Updated: October 18, 2026 13:14:01 IST

Faridabad Murder Case: सो रहा था लव मैरिज वाला पति, बीवी ने सब्जी वाले चाकू से काट डाला; फिर बॉयफ्रेंड ने…

Faridabad Murder Case: पुलिस ने काजल और उसके बॉयफ्रेंड योगेंद्र को उसके पति गोपाल की…

Last Updated: October 18, 2026 12:55:14 IST

भोपाल में फिल्मी अंदाज में किडनैपिंग! 2 युवतियों समेत 8 लोगो को किया अगवा, दिल्ली में फोन कर मांगी 10 लाख की फिरौती

Bhopal Crime News: भोपाल के एयरोसिटी कॉलोनी में कैफे कर्मचारियों का अपहरण कर 10 लाख…

Last Updated: October 18, 2026 12:27:33 IST

कौन हैं शिवांगी यादव? टोनू यादव से छिड़ी जंग; 5 करोड़ की रंगदारी का लगा आरोप

Etawah News: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर शिवांगी यादव पर 5 करोड़ की रंगदारी मांगने का आरोप…

Last Updated: October 18, 2026 11:42:37 IST