Disclaimer: The article is a part of a syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for the accuracy of the facts.
हरचंदपुर में रेलवे ट्रैक के पास मिले शख्स की पहचान के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों को सौंप दिया. हालांकि, पुलिस अभी भी घटना के कारणों का पता लगा रही है. जानें क्या है पूरा मामला-
ट्रेन की चपेट में आए या कोई और साजिश? यूपी में रेलवे लाइन पर शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
उत्तर प्रदेश के रायबरेली में हरचंदपुर थाना क्षेत्र के टांडा गांव के पास रविवार को रेलवे ट्रैक पर एक 45 वर्षीय युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया. राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. प्रथम दृष्टया मौत का कारण ट्रेन की चपेट में आना बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
जानकारी के अनुसार, मृतक की शिनाख्त दिनेश (45 वर्ष) के रूप में हुई है, जो हरचंदपुर थाना क्षेत्र के मुबारकपुर गांव का निवासी था. युवक का शव टांडा के पास रेलवे लाइन पर क्षत-विक्षत अवस्था में पाया गया. जैसे ही युवक की मौत की खबर उसके गांव मुबारकपुर पहुंची, परिवार में चीख-पुकार मच गई. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
घटना की सूचना मिलते ही हरचंदपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया. पुलिस ने शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
हरचंदपुर थाना प्रभारी प्रवीण सिंह का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. शुरुआती जांच में मामला ट्रेन से कटने का लग रहा है, लेकिन मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा. सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच की जा रही है.
ये भी पढ़ें:- धमतरी में राइफल के उड़े परखच्चे, अस्पताल में भर्ती जवान, रेंज में हडकंप: आखिर कैसे हुआ ये हादसा?
Kanpur female boxer death: कानपुर के महाराजपुर में हाईवे किनारे 26 वर्षीय महिला बॉक्सर और…
Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद के लोनी में 15 वर्षीय किशोर पर अपने 58 वर्षीय पिता…
Gautam Buddha Nagar Crime: पुलिस के अनुसार, कुछ समय पहले अनिल जेल में बंद था.…
ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने केन्दुझर में स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार और…
Mumbai local train fight: मुंबई की चर्चगेट-विरार लोकल ट्रेन में यात्रियों के बीच मारपीट का…
UP DA Hike: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने दिवाली से पहले सरकारी कर्मचारियों को…