हम सभी जानते हैं कि रामायण काल में राजा दशरथ की तीन रानियां थीं- कौशल्या, सुमित्रा, कैकेयी. तीनों रानियों में एकता थी. राजा दशरथ की इन्हीं तीनों रानियों से 4 तेजस्वी पुत्र- राम, भरत, लक्ष्मण और शत्रुघ्न हुए. अब आप कहेंगे कि यह तो गुजरे जमाने की बात है. पहले जमाने में तो कई पत्नियां होती थीं, आज का कानून इसकी इजाजत कहां देता है. तो आप गलत है, क्योंकि आज के दौर में एक बार फिर रामायण काल का वो वाक्या दोहराया गया है. हालांकि इसे दोहराने वाले उत्तर प्रदेश के अमरोहा निवासी विकास उर्फ विक्की है जिसने एक ही पिता की तीन बेटी- सरोज, सावित्री और संतोष के साथ सात फेरे लिए. तीनों बहनों ने खुशी-खुशी विकास को पति मान लिया है. सोशल मीडिया पर एक रील तेजी से वायरल हो रही है जिसमें तीनों बहनें विकास संग मंडप पर बैठी और विवाह की रस्में निभाती नजर आ रही हैं. जब लोगों ने इस अतरंगी शादी को ट्रोल करना शुरू कर दिया तो पति विकास अपनी तीनों पत्नियों के बचाव में ढ़ाल बनकर खड़ा हो गया. उसने सोशल मीडिया यूजर्स को बताया कि शादी के बाद हम चारों खुश हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि विकास उर्फ विक्की कोई और नहीं बल्कि तीनों रीलबाज बहनों का कैमरामैन था.
पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया
एक मंदिर में तीनों बहनों को एक शख्स से शादी करते हुए रील के वायरल होने के बाद, पुलिस ने चारों को पूछताछ के लिए तलब किया है. चारों की पहचान श्यामपुर निवासी 23 वर्षीय विकास उर्फ विक्कू, धोरियां गांव निवासी 18 वर्षीय देविका और 19 वर्षीय छवि और चचेरी बहन मेहरपुर निवासी 20 वर्षीय अलका के तौर पर हुई है. वायरल वीडियो 15 जुलाई का बताया दा रहा है. तीनों सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर हैं और पति उनका कैमरामैन था. चारों को पूछताछ के लिए हसनपुर पुलिस स्टेशन बुलाया है. पुलिस ने चारों को अपने बालिग होने के प्रमाण पत्र पेश करने के लिए कहा है. एक ही शख्स से तीनों बहनों के शादी करने के पीछे के कारणों का लिखित में जबाव भी मांगा गया है.वरिष्ठ सब-इंस्पेक्टर अमित कुमार ने कहा कि दस्तावेजों का सत्यापन किया जा रहा है और यदि कोई कानूनी उल्लंघन पाया जाता है तो आगे की कार्रवाई की जाएगी.
हिंदू संगठन की नाराजगी का दिया जबाव
वायरल हुए वीडियो के सामने आने के बाद कुछ हिंदू संगठनों और स्थानीय व्यापारियों ने इसकी आलोचना की और आरोप लगाया कि यह विवाह सनातन परंपराओं के विरुद्ध है. हालांकि, पुलिस ने कहा कि अभी तक कोई औपचारिक शिकायत प्राप्त नहीं हुई है. सोशस मीडिया पर सामने आ रहीं आलोचना का जवाब देते हुए तीनों पत्नियों ने कहा कि वो बालिग हैं और उन्होंने अपनी मर्जी से शादी की है. उन्होंने कहा कि ‘राजा दशरथ की तीन पत्नियां थीं. हम सभी बालिग हैं और खुश हैं. हमने किसी भी धर्म का अपमान नहीं किया है.
बिना पुजारी-पंडित लिए सात फेरे?
शादी की वायरल वीडियो में नजर आ रहा मंदिर मां चामुंडा का है जिसके के प्रबंधक डॉ. शिवचरण दास ने बताया कि जब शादी की रस्में चल रही थीं तो मंदिर में जीर्णोद्धार का काम चल रहा था और कोई पुजारी मौजूद नहीं था. उन्होंने आगे कहा कि इस बात की जांच की जा रही है कि विवाह की रस्में किसने संपन्न कराईं. क्योंकि वीडियो में बकायदा अग्नि को साक्षी मानकर चारों सात फेरे ले रहे हैं. वीडियो में हसनपुर नगरपालिका के बीजेपी चेयरमैन और अन्य महिलाएं भी नजर आ रही हैं. वीडियो पर मंदिर के पुजारी से लेकर हिंदू संगठनों में भारी आक्रोश है.
अमरोहा में 3 रीलबाज सगी बहनों ने अपने कैमरामैन से शादी कर ली है. कैमरामैन विकास उर्फ विक्कू करीब 6 महीनों से तीनों बहनों के वीडियो कंटेट में उनके पति का रोल निभाता था. विक्कू ने मंदिर में सरोज, सावित्री और संतोष के साथ सात फेरे लिए और उनकी मांग में सिंदूर भरा। pic.twitter.com/UVMMoAESWx
— Aditya Shukla (@journaditya) July 23, 2026
6 महीने से पति बनकर घूम रहा था शख्स
पुलिस की पूछताछ के दौरान चारों ने बताया कि पिछले छह महीनों से सोशल मीडिया की वीडियो में विकास तीनों बहनों के पति का रोल निभा रहा था. तीनों युवतियों का कहना है कि परिवार वालों ने तीनों की शादी अलग-अलग जगह तय कर दी जिसके बाद उन्होंने एक ही शख्स से शादी करने का फैसला किया. जानकारी के लिए बता दें कि तीनों बहनों ने कुछ ही समय पहले अपने सोशल मीडिया अकाउंट बनाए थे जिन पर कुल 27 वीडियो अपलोड किए गए हैं लेकिन अब तक लाखों फॉलोअर्स बटोर चुके हैं. शुरुआत में शादी की वीडियो को मनोरंजन के उद्देश्य से अपलोड कंटेंट मान रहे थे लेकिन जब वीडियो में शहर के नामी-गिरामी चेहरे दिखे को जनता का गुस्सा फूटा. हालांकि कुछ लोग अभी-भी शादी को समर्थन दे रहे हैं जबकि कुछ लोग सख्स विरोध जता रहे हैं.
ये भी पढ़ें:- हमेशा दूसरों की गलतियां निकालने वाले लोग… क्या वाकई अकड़ू होते हैं या बात कुछ और ही है? जानिए इसके पीछे की साइकोलॉजी!