Live TV
Search
Home > राज्य > उत्तर प्रदेश > बहू से ‘अवैध संबंधों’ के झूठे आरोप, भाई-बेटे भी करते हैं मारपीट: तंग आकर UP के बुजुर्ग ने मांगी ‘इच्छा मृत्यु’

बहू से ‘अवैध संबंधों’ के झूठे आरोप, भाई-बेटे भी करते हैं मारपीट: तंग आकर UP के बुजुर्ग ने मांगी ‘इच्छा मृत्यु’

Cancer Patient Demand Euthanasia: अपने परिवार वालों की प्रताड़ना से तंग आकर एक करोड़पति बुजुर्ग ने इच्छा मृत्यु की मांग की है. बुजुर्ग पहले से ही कैंसर रोग से पीडित है. अपनी इच्छा मृत्यु की मांग लेकर वो कानपुर कोहना थाना क्षेत्र पहुंचा, जहां उसने इच्छा मृत्यु मांगने का कारण बताया और परिवार वालों के कड़वे राज़ भी खोले.

Written By:
Last Updated: April 23, 2026 18:42:34 IST

Mobile Ads 1x1

Cancer Patient Demand Euthanasia: कहते हैं कि इंसान पूरी जिंदगी हाड़-तोड़ मेहनत सिर्फ इसलिए करता है कि बुढ़ापे में उसकी औलाद उसका सहारा बनेगी और उसका परिवार एक छांव की तरह उसके साथ रहेगा. लेकिन उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने खून के रिश्तों पर से भरोसा ही उठा दिया है. कानपुर के एक बुजुर्ग ने पुलिस वालों के आगे हाथ फैलाके इच्छा-मृत्यु की मांग की है. बुजुर्ग व्यक्ति को कैंसर से पीड़ित बताया जा रहा है. इस मामले में मीडिया में भी एक वीडियो जारी हुआ है, जिसमें बुजुर्ग व्यक्ति अपनी जिंदगी को खत्म करने की वजह बता रहा है. ये वीडियो देखके आपकी भी आंखे भर आएंगी. जानें आखिर क्या है ये पूरा मामला?

क्यों मांगी इच्छा मृत्यु

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ये करोड़पति बुजुर्ग कैंसर की बीमारी से जूझ रहे हैं. उम्र के इस पड़ाव पर परिवार के लोगों से मिल रही प्रताड़ना और गलत व्यवहार से तंग आ चुके हैं. इस मामले में एक वीडियो भी जारी हुआ है, जिसमें  बुजुर्ग ने अपनी आपबीती सुनाते हुए आरोप लगाया है कि उनके अपने सगे छोटे बेटे और भाई ने मिलकर जिंदगी को नर्क बना दिया है.

अवैध संबंधों का लगा आरोप

इस वीडियो में दिखाए गए बुजुर्ग व्यक्ति के पास करोड़ों की संपत्ति है, लेकिन घर में कोई उनकी इज्जत नहीं करता. जाहिर है कि एक समय के बाद इंसान शारिरिक घाव तो सह जाता है. लेकिन मन और लगे घाव कभी ठीक नहीं हो पाते. बुजुर्ग का आरोप है कि उन्हें मानसिक रूप से तोड़ने के लिए घर वालों ने उनके बड़ी बहू के साथ अवैध संबंधों का झूठा आरोप लगाया है. ये न सिर्फ समाज की नज़रों में उन्हें गिराने की कोशिश है, बल्कि उनके आत्म सम्मान को भी कचोटा जा रहा है.

मारपीट और प्रॉपर्टी पर कब्जे की साजिश

मीडियो रिपोर्ट की मानें तो कैंसर पीड़ित बुजुर्ग का आरोप है कि जीवन के आखिरी दिनों में भी छोटा बेटा और भाई लगातार मारपीट करते हैं, इसलिए वो इन सब से दूर एक सम्मानजनक मौत चाहते हैं. जाहिर है कि जब दुनियाभर के दरवाजे बंद हो जाते हैं तो आखिर में परेशान लोग प्रशासन और पुलिस से ही गुहार लगाते हैं, इसलिए बुजुर्ग ने भी पुलिस से विनती की है कि घुट-घुट के जीने से बेहतर है कि उन्हें इच्छा मृत्यु दे दी जाए. फिलहाल, इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कोहना थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. 

MORE NEWS