<
Categories: क्रिकेट

बुमराह-भुवनेश्वर को पड़े छक्के… लेकिन ‘बिहारी बॉलर’ पर नहीं चला किसी बैटर का जोर, कौन है ये गेंदबाज?

IPL 2026: आईपीएल 2026 में दुनिया के कई बड़े दिग्गज गेंदबाज खेल रहे हैं, जिन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में बल्लेबाजों के पसीने छुड़ाए हैं. अब इन्हीं गेंदबाजों को आईपीएल में खूब रन पड़ रहे हैं. हालांकि एक ऐसा गेंदबाज भी है, जिसे अभी तक एक भी छक्का नहीं लगा है.

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में अक्सर हाई-स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिलते हैं. हर साल की तरह IPL 2026 में बल्लेबाजों का दबदबा देखने को मिल रहा है. अभी तक इस सीजन में 550 से ज्यादा छक्के लग चुके हैं, जबकि 1,000 चौक आए हैं. हर टीम के लगभग सभी गेंदबाजों की खूब पिटाई हुई है. भारत के स्टार गेंदबाजों जैसे जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार और मोहम्मद शमी से लेकर विदेशी स्टार्स जैसे जोफ्रा आर्चर, ट्रेंट बोल्ट और लुंगी एनगिडी जैसे गेंदबाज भी बल्लेबाजों से नहीं बच पाए हैं. इन सभी गेंदबाजों को किसी ने किसी बल्लेबाज ने इस सीजन में छक्का लगाया है. हालांकि एक ऐसा नया गेंदबाज भी है, जिसे अभी तक मौजूदा सीजन में कोई भी बल्लेबाज छक्का नहीं लगा पाया है. हम बात कर रहे हैं सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज साकिब हुसैन की. जानें उनके बारे में…

कौन हैं साकिब हुसैन?

सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के युवा तेज गेंदबाज साकिब हुसैन  बिहार के गोपालगंज के रहने वाले हैं. 22 साल के साकिब हुसैन ने IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आईपीएल डेब्यू किया. उस मुकाबले में साकिब हुसैन ने 4 ओवर में 4 विकेट चटकाए. साकिब हुसैन अभी तक 3 मुकाबले खेल चुके हैं, जिनमें 7.08 की इकॉनमी से 6 विकेट हासिल किए हैं. खास बात यह है कि इन तीनों मैचों में साकिब हुसैन ने भी एक भी छक्का नहीं खाया है. इससे पता चलता है कि साकिब हुसैन कितने अनुशासित और काबिल गेंदबाज हैं.

साकिब हुसैन की कहानी

SRH के स्टार गेंदबाज साकिब हुसैन ने आईपीएल के मंच तक पहुंचने के लिए कड़ी मेहनत की है. इस सफर में साकिब को कई बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ा है. हाल ही में साकिब हुसैन की एक पुरानी वीडियो सामने आई थी, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई थी. इस वीडियो में साकिब कहते हैं कि 10-15 हजार का स्पाइक आता है, तो पहले कहां से ले पाता. फिर वह आगे कहते हैं, ‘मेरे पिता किसान हैं, और उनके पैर में चोट है. मैं आर्मी में जाना चाहता हूं.’ वीडियो में साकिब हुसैन आगे कहते हैं, ‘मैं टेनिस बॉल क्रिकेट खेलता था, उससे पैसे कमाता था.’ इसके बाद साकिब की मां आगे बताती हैं कि उन्होंने अपने जेवर बेचकर उनके लिए स्पाइक्स खरीदे थे.

साकिब की मेहनत लाई रंग

IPL 2024 के ऑक्शन में साकिब हुसैन को कोलकाता नाइट राइडर्स ने साइन किया था. हालांकि उन्हें केकेआर में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला. इसके बाद IPL 2026 के ऑक्शन में सनराइजर्स हैदराबाद ने साकिब हुसैन को 30 लाख रुपये में खरीदा. 13 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ साकिब हुसैन ने डेब्यू किया, जिसमें 6 की इकॉनमी से 4 विकेट चटकाए. उन्होंने यशस्वी जायसवाल, डोनोवन फरेरा, जोफ्रा आर्चर और रवि बिश्नोई का विकेट लिया था.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Share
Published by
Ankush Upadhyay

Recent Posts

Rajasthan News: चोरी बन गई काल! तार चुराने की कोशिश में दो युवकों की बिजली का झटका लगने से मौत, जलकर कोयला बन गए शव

राजस्थान के बीकानेर में कथित तौर पर हाई-टेंशन बिजली की लाइन के संपर्क में आने…

Last Updated: October 3, 2026 16:39:19 IST

Ghaziabad News: वैशाली स्थित एक ऊंची इमारत की बालकनी गिरी, कई कारें हुईं क्षतिग्रस्त; बड़े हादसे से बाल-बाल बचे लोग

गाजियाबाद के वैशाली सेक्टर 4 स्थित देविका टावर में शुक्रवार को एक बालकनी का किनारा…

Last Updated: October 3, 2026 16:24:59 IST

Muzaffarnagar News: कॉलेज की छात्रा के साथ हुई बदसलूकी, उसे थप्पड़ मारकर धक्का दिया गया, CCTV में कैद हुआ पूरा दृश्य

UP News: बुधाना में मुजफ्फरनगर कॉलेज की एक छात्रा के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़,…

Last Updated: October 3, 2026 16:00:29 IST

Bigg Boss 20: रीति तिवारी की वापसी का मिला इशारा! सलमान खान ने खोला ऐसा राज, घरवालों के उड़े होश

Bigg Boss 20: हाल ही में रीति तिवारी घर से बेघर हो गई थीं. वहीं…

Last Updated: October 3, 2026 16:00:15 IST

सैमसंग का टीवी है या मिस्ट्री बॉक्स! वारंटी के नाम पर धोखे का शिकार हुआ ग्राहक, 5 हफ्ते से गायब है TV; खुली कंपनी की पोल

Samsung TV Complaint: सैमसंग का प्रीमियम TV खरीदा, पर जब डिस्प्ले खराब हुआ तो कंपनी…

Last Updated: October 3, 2026 15:53:13 IST

फाइनल में फिर भारत ने पाकिस्तान को चटाई धूल, सोशल मीडिया पर वायरल हुए मीम्स, जमकर उड़ा पाक का मजाक

India Gold Medal: एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को…

Last Updated: October 3, 2026 15:35:12 IST