UP Police New Constables 2026: उत्तर प्रदेश पुलिस के लिए बड़ी उपलब्धि के रूप में गौरीगंज स्थित रिजर्व पुलिस लाइन में 194 नव-प्रशिक्षित आरक्षियों का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा हो गया है. शुक्रवार को पासिंग आउट परेड से पहले फुल ड्रेस रिहर्सल आयोजित की गई, जबकि मुख्य परेड 26 अप्रैल को संपन्न होगी. रिहर्सल के दौरान प्रशिक्षु आरक्षियों ने कदमताल, सलामी और ड्रिल का शानदार प्रदर्शन कर अनुशासन और तालमेल की बेहतरीन मिसाल पेश की. वरिष्ठ अधिकारियों ने परेड का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.
#amethipolice नवीन पुलिस लाइन गौरीगंज में प्रशिक्षणाधीन रिक्रूट आरक्षियों के दीक्षांत परेड समारोह के ग्रांड रिहर्सल व समारोह की तैयारियों के संबंध में #SP_अमेठी श्री सरवणन टी. द्वारा दी गई बाइट। pic.twitter.com/kG77yvjTx6
— AMETHI POLICE (@amethipolice) April 24, 2026
मैदान में हुई सख्त ट्रेनिंग
सरवणन टी. ने कहा कि नव-प्रशिक्षित आरक्षियों ने प्रशिक्षण अवधि में अनुशासन, परिश्रम और दक्षता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है. उन्होंने बताया कि आरक्षियों को शारीरिक, मानसिक और व्यावहारिक रूप से इस प्रकार प्रशिक्षित किया गया है कि वे मैदान में प्रभावी ढंग से कानून-व्यवस्था संभाल सकें.
उन्होंने ये भी कहा कि सभी जवानों को कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और जनसेवा की भावना के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं. आमजन के प्रति संवेदनशील व्यवहार और त्वरित कार्रवाई पुलिस की प्राथमिकता होगी.
#SP_अमेठी द्वारा पुलिस कार्यालय गौरीगंज में #जनसुनवाई कर कार्यालय में आने वाले फरियादियों की शिकायतों को सुना गया तथा उनकी शिकायतों के समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु संबन्धित को आवश्यक आदेश-निर्देश दिए गए । #amethipolice pic.twitter.com/nQOgkPhqZc
— AMETHI POLICE (@amethipolice) April 24, 2026
इस जिले की करेंगे रक्षा
प्रशिक्षण पूरा होने के बाद सभी नवआरक्षी जनपद के विभिन्न थानों और इकाइयों में तैनात किए जाएंगे, जिससे जिले की सुरक्षा व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी. अधिकारियों का मानना है कि प्रशिक्षित बल के शामिल होने से कानून-व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिलेगी.
#amethipolice नवीन पुलिस लाइन गौरीगंज के परेड ग्राउंड में आगामी दीक्षांत परेड समारोह के उपलक्ष्य में #SP_अमेठी श्री सरवणन टी. के नेतृत्व में भव्य पूर्वाभ्यास (रिहर्सल) आयोजित किया गया। pic.twitter.com/YjkZymmqXc
— AMETHI POLICE (@amethipolice) April 24, 2026
26 अप्रैल को परेड
पासिंग आउट परेड को लेकर रिजर्व पुलिस लाइन में तैयारियां तेज कर दी गई हैं. परेड मैदान की साज-सज्जा के साथ सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं. 26 अप्रैल को आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे.
Disclaimer: The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.