<

UP Elections 2027: किसने सरेआम कर दी 20 लोगों की हत्या, अब अखिलेश यादव ने उसकी बहन पर लगाया दांव

Akhilesh Yadav: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी पूरी तरह से एक्शन मोड में आ गई है. उन्होंने फूलन देवी की बहन रुक्मिणी देवी निषाद को महिला विंग का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है.

UP Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 में होना है, लेकिन सभी पार्टियों ने अपनी-अपनी तैयारी शुरू कर दी है. इस बीच, समाजवादी पार्टी ने बड़ा दांव खेला है. सपा के इस कदम को चुनाव की तैयारी के तौर पर देखा जा रहा है. दरअसल, आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अखिलेश यादव ने फूलन देवी की बहन रुक्मिणी देवी को महिला विंग का प्रदेश अध्यक्ष बनाया है. जिससे सपा को आगामी विधानसभा चुनाव में बड़ा फायदा मिल सकता है. प्रदेश की राजनीति में निषाद समाज अब सामाजिक-राजनीतिक ताकत के रूप में उभर रहा है.

प्रदेश में निषाद, कश्यप, केवट, माल्हा, बिन्द, मांझी जातियों की आबादी करीब 4 प्रतिशत के आसपास है. सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि उत्तर प्रदेश की करीब 80 विधानसभा सीटों पर निषाद मतदाताओं की संख्या एक लाख के आसपास है, जबकि 165 सीटों पर चुनाव नतीजों को प्रभावित करने की क्षमता रखता है.

कौन हैं रुक्मिणी देवी?

रुक्मिणी देवी निषाद पूर्व सांसद फूलन देवी की बहन है. इसके साथ-साथ वो उत्तर प्रदेश के जालौन की वरिष्ठ समाजसेवी भी हैं. रुक्मिणी देवी उत्तर प्रदेश के जालौन की रहने वाली है. क्षेत्र में उनकी मजबूत पकड़ और व्यापक जनसंपर्क की वजह से सपा ने बड़ी जिम्मेदारी दी है. अब बताया जा रहा है कि रुक्मिणी देवी के सपा में शामिल होने निषाद वोट समाजवादी पार्टी को मिल सकता है.

कितनी सीटों पर निषाद वोटरों का असर?

पूर्वांचल में निषाद समाज की जड़ें मजबूत हैं. गोरखपुर, वाराणसी, आजमगढ़, बलिया, मऊ, जौनपुर, सुल्तानपुर, फतेहपुर, गाजीपुर, मिर्जापुर, भदोही और प्रयागराज जैसे जिलों में इस समुदाय की अच्छी-खासी मौजूदगी है.

फूलन देवी ने क्यों की थी 20 लोगों की हत्या?

अब आप सोच रहे होंगे कि फूलन देवी की चर्चा हम क्यों कर रहे हैं तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फूलन देवी की बहन रुक्मिणी देवी को सपा ने बड़ी जिम्मेदारी दी है. इसलिए हम फूलन देवी की चर्चा कर रहे हैं. फूलन देवी ने सिकंदरा के बेहमई गांव में 14 फरवरी 1981 को सामूहिक नरसंहार की घटना को अंजाम दिया था. इस घटना में 20 लोगों की मौत हो गई थी. वहीं 6 लोग गंभीर रूप से घायल भी हो गए थे.

Sohail Rahman

सोहेल रहमान, जो पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति और खेल के मुद्दे पर लिखना काफी पसंद है. इसके अलावा, देश और दुनिया की खबरों को सरल और आम बोलचाल की भाषा में लोगों तक पहुंचाने का माद्दा रखते हैं. ITV Network में 24 अगस्त, 2024 से अपनी सेवा दे रहे हैं. इससे पहले, इंशॉट्स में करीब 5 साल अपनी सेवा दी है.

Recent Posts

Ways to Prevent UTI: हर दूसरी महिला को क्यों होता है UTI? एक्सपर्ट से जानें इसके कारण और समाधान

What is UTI: आज के दौर में हजारों तरह की बीमारियां हैं. वहीं कुछ बीमारियां…

Last Updated: March 26, 2026 13:33:09 IST

‘स्वयंभू बाबा’ का एक और कारनामा आया सामने, 15 लाख रु. में बेचा ‘जादुई’ शहद, यौन-शक्ति बढ़ाने का देते थे लालच

“स्वयंभू बाबा” अशोक खरात के मामले में एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. हालिया…

Last Updated: March 26, 2026 13:32:29 IST

Ultraviolette X47 Crossover vs Hero XPulse 200 4V फीचर्स में कौन आगे? किसकी परफॉर्मेंस ज्यादा बेहतर

आप इन दोनों में से किसी एक को ले सकते हैं. दोनों की ही परफॉर्मेंस…

Last Updated: March 26, 2026 13:22:25 IST

Diesel Price Hike Today: बढ़ गए पेट्रोल-डीजल के दाम, फटाफट नोट करें देश के शहरों में ताजा रेट्स

Petrol- Diesel Price Hike: ईरान और इजराइल के बीच युद्ध के चलते पूरा मिडिल ईस्ट…

Last Updated: March 26, 2026 13:19:47 IST

गेमचेंजर से कैसे ‘विलेन’ बना ‘Impact player Rule’? IPL 2026 से हटाने की मांग, क्या है पूरा नियम?

Impact player Rule Controversy: IPL 2026 से पहले इम्पैक्ट प्लेयर रूल को लेकर बहस छिड़ी…

Last Updated: March 26, 2026 13:19:14 IST

OnePlus 15T vs Samsung Galaxy A57 5G फीचर्स में कौन दमदार? कैमरा और परफॉर्मेंस में क्या रहेगा बेस्ट

OnePlus 15T vs Samsung Galaxy A57 5G यह दोनों ही स्मार्टफोन अपने सेगमेंट के बेस्ट…

Last Updated: March 26, 2026 13:17:15 IST